Bihar NewsMuzaffarpur News
Advertisements

Hajipur/ Vaishali 30 September : वैशाली में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस Bal Vigyan Congress 2026 में 36 विद्यालयों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाएंगे।

Bal Vigyan Congress 2026:वैशाली में 80 विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, राज्य स्तर के लिए 9 चयनित

राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय हाजीपुर में मंगलवार को साइंस फॉर सोसाइटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता (Bal Vigyan Congress) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 36 विद्यालयों के 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापिका डॉ.केकी कृष्णा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
साइंस फॉर सोसाइटी के कॉर्डिनेटर सीमा सिंह एवं डॉ नवल शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisements
Bal Vigyan Congress 2026:वैशाली में 80 विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
Bal Vigyan Congress 2026:वैशाली में 80 विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

प्रतियोगिता का विषय ‘निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार‘ रखा गया था। इसके तहत छात्रों ने स्थानीय समस्याओं के समाधान, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं उन्नत खेती को लेकर प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया।

निर्णायक मंडली ने 9 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया।

Bal Vigyan Congress 2026:वैशाली में 80 विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
Bal Vigyan Congress 2026:वैशाली में 80 विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

निर्णायक मंडली में एन एन कॉलेज सिंघाड़ा वैशाली के वनस्पति विज्ञान पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार सिंह, एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार, टोटहा विद्यालय लालगंज की प्राचार्या रूबी कुमारी, जमुनी लाल कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी श्रीअमरेश कुमार, आर.एन. कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी डॉ श्वेता झा शामिल थीं।

चयनित विद्यार्थियों में वैष्णवी एवं आयुष (सेंट जोसेफ स्कूल महुआ), शिवम कुमार (राजापाकर), सफिया शबाना (बालिका विद्यालय हाजीपुर), अंशु एवं सृष्टि (प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय बिदुपुर), अंशु कुमार (जनता विद्यालय धर्मपुर), नंदिता कुमारी (उच्च विद्यालय चांदी), प्रेम कुमार (एसआरएसटी स्कूल), अनुभूति शांडिल्य (सेंट जोसेफ महुआ) और प्रत्युष आनंद (सेंट जेवियर महुआ) शामिल हैं। ये सभी नवंबर में बेगूसराय में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मंच संचालन शिक्षक मुकेश कुमार जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका कुमारी नूतन ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.