www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट हादसे में लापरवाही की बात सात लोगों का डेड बॉडी एसकेएमसीएच में List of Injured and Dead.

December 26, 2021 | by Goltoo

5b95e14f-2392-4b5c-9293-ebd2c4626242

मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट हादसे में लापरवाही की बात सामने आ रही है.धमका ऐसा था की मुजफ्फरपुर के लोगों को लगा भूकंप का झटका था.आसपास की इमारतें और फैक्ट्री पर भी बुरा असर दिखा .पास के फैक्ट्री वर्कर भी घायल बताये जा रहे.कुछ किलोमीटर दूर कांच की खिड़कियां भी टूट गई.धमाका ऐसा था की मृतकों में कुछ के पैर या हाथ ही मिले.

Door Glass broken

हादसे में घायल सकरा थाना के मथुरापुर के रहने वाले पंकज ने बताया कि आज सुबह काम करने आया था। फैक्ट्री में ऑपरेटर और वर्कर मिलाकर कुल 25 लोग थे। अचानक से बॉयलर फटा और जोरदार धमाका हुआ। कई वर्करों के चिथड़े उड़ गए। फैक्ट्री की छत उड़ गई। हम लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

मृतक मुसहरी छपरा के संदीप कुमार के चचेरे भाई पिंटू ने बताया कि पिछले 6 माह से बॉयलर में लीकेज था। इसकी शिकायत वर्करों ने मैनेजर उदय शंकर समेत और अन्य प्रबंधन से की थी। लेकिन, इसे अनसुना कर दिया गया। खराब स्थिति में ही बॉयलर से काम करवाया जाता रहा। इसका नतीजा यह हुआ कि रविवार को बॉयलर में ब्लास्ट हो गया.

मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल में 7 लाशे पड़ी हैं और 7 लोग इलाजरत हैं.एक की हालत गंभीर है.
बेला हादसे में सात लोगों का डेड बॉडी एसकेएमसीएच पहुंचा। 7 इलाजरत। एक की हालत गंभीर बनी है।

  1. नरकटियागंज के 30 वर्षीय ओमप्रकाश
  2. मधुबनी के हरलाखी का विवेक कुमार दास
  3. शिवहर के नगर थाना के 20 वर्षीय सत्यम कुमार
  4. मधुबनी के नवतुर घुरवंती के संजीव कुमार
  5. मधुबनी के महादेव
  6. नरकटियागंज के विशाल।
  7. कुंदन
    विशाल और ओमप्रकाश साला-जीजा है। ओमप्रकाश का स्थिति गंभीर है।

बता दें की मुजफ्फरपुर के बेला में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया रविवार को एक जोरदार धमाके से दहल उठा.मुजफ्फरपुरके बेला इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-टू स्थित एक स्नैक्स फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब नौ बजे के आसपास बायलर फट गया।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने घटना पर शोक जताया है और 4-4 लाख के मुआवजे की घोषणा की है.उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने दुख जताते हुए लापरवाही के खिलाफ एक्शन की बात कही है.

#boilerblast #muzaffarpurfactoryblast #belamuzaffarpur #biharnews

RELATED POSTS

View all

view all