Muzaffarpur News
Advertisements

आधा दर्जन ट्रैन आज भी रद्द महानगरों को जानेवाली ट्रेने कैंसिल

Muzaffarpur 23 June : आधा दर्जन ट्रैन आज भी रद्द महानगरों को जानेवाली ट्रेने कैंसिल


मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली लालगढ़ अवध असाम एक्सप्रेस, दिल्ली जलपाईगुड़ एक्सप्रेस, ,अंत्योदय एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस ,चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस आज भी रद्द है.

Advertisements

एक दिन पहले कई ट्रेनों का परिचालन तो शुरू हो गया पर मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. कल मुजफ्फरपुर जंक्शन परमुजफ्फरपुर से पवन एक्सप्रेस के नहीं खुलने से लोगों ने पटना होकर मुंबई जाना उचित समझा. हजारों टिकट कल मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रद्द हुए और 7 लाख से अधिक की राशि लौटाई गई.

गौरतलब है की अग्निपथ भर्ती योजना के बाद विरोध में रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया. लगभग 10 बोगियां और इंजन जलाये गए. रेलवे काउंटर ,स्टेशन परिषर में तोड़फोड़ आगजनी से विद्युत व्यवस्था इंटरनेट सभी पर बुरा असर पड़ा. कई जगह तो बुकिंग काउंटर के कॅश भी लुटे गए. इस कारणवश पूर्ववत स्तिथि आने में समय लग सकता है.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpurrailnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.