Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 June : मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में डूबने से युवक की दुखद मौत. मुजफ्फरपुर नगर स्थित साहू पोखर में एक व्यक्ति के डूब कर मर जाने की समाचार मिला है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते करते अचानक पोखर में कूद पड़ा. इस घटना के बाद घटना मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई मृतक की पहचान माली गली निवासी के रूप में हुई है जो गरीबस्थान मंदिर के समीप फूल की दुकान कर रखा था.

Sahu Pokhar Muzaffarpur

घटना की जानकारी मिलने पर मुशहरी के अंचल अधिकारी सुधांशु कुमार नगर थाना के दरोगा नागेश्वर मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे. कुछ लोगों ने कहा कि नहाने के दौरान यह घटना घटी, पर किसी विवाद के चलते युवक ने मोबाइल में बातें करते करते छलांग लगा दी पोखर में. इस घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और एनडीआरएफ की टीम ने 2 घंटे की खोज के बाद युवक को निकाला और अस्पताल भेजा गया.

आज दोपहर गरीबस्थान के एक फूल दुकानदार रितिक कुमार ने साहू पोखर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. ऋतिक कुमार के मित्र विशाल जो उनके साथ फूल की दुकान पर काम भी करते हैं. विशाल ने बताया कि एक कॉल आने पर ऋतिक मोबाइल पर बात करते करते आगे निकल गया और काफी देर तक नहीं लौटा कुछ देर बाद जब उसे खोजने के लिए आगे बढ़ा तो पता चला कि साहू पोखर में एक युवक छलांग लगाकर पोखर में डूब गया है.

Advertisements

इसकी जानकारी माली गली के लोगों को दी गई फिर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ देर बाद एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर दुबे व्यक्ति को खोज निकाला और अस्पताल भेजा गया. डूबने वाले व्यक्ति की मोबाइल नहीं मिली जिस वजह से छानबीन करने में समय लग सकता है.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarour

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.