Muzaffarpur News
Advertisements

Meenapur/Muzaffarpur 5 November : Muzaffarpur के मीनापुर में मेरा युवा भारत ने पड़ोस संसद कार्यक्रम आयोजित की। युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए गए और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Muzaffarpur के मीनापुर में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर प्रखंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, Muzaffarpur की ओर से गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को मीनापुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सरस्वती विद्या निकेतन) के वासुदेव सभागार में प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रहा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

Muzaffarpur के मीनापुर में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर प्रखंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन
Muzaffarpur के मीनापुर में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर प्रखंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आर्मी सूबेदार कृष्ण कुमार सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए युवाओं का स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित और नशामुक्त रहना जरूरी है।

Advertisements
Muzaffarpur के मीनापुर में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर प्रखंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन
Muzaffarpur के मीनापुर में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर प्रखंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार और राजा बाबू कुमार ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं से आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित युवक-युवतियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन मीनापुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष कुमार ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. भक्तवत्सल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार रजक तथा युवा मंडल के सदस्य विवेक कुमार, मनीष कुमार, गौरव कुमार, हर्ष राज और रिशु राज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक भी उपस्थित थे।

Artificial Leaf Curtain LED String Light

Adjustable Brightness, Lights for Diwali Decoration, Home, Bedroom, Wedding, Party, Festive Decor (Warm White)

C35 Feet Long LED Power Pixel Serial String Light

Copper Led Pixel String Light for Home,Decoration,Diwali,Christmas(Warm White) Pack of 1

Amazon Basics Plastic Shoe Rack

Stackable, Dustproof, Foldable & Easy Assembly

Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.