www.goltoo.in

LS College में नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

March 21, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-03-21T185315.967

Muzaffarpur 21 March :LS College लंगट सिंह कॉलेज में नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के अधीन कार्य कर रहे बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (पूर्वी क्षेत्र), कोलकाता द्वारा किया गया।

LS College में नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम

LS College में नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में छात्र ऑनलाइन जुड़े साथ ही LS College के बीसीए और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की गई। प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को उनकी रुचि के हिसाब से करियर मार्गदर्शन करने और उन्हें उद्योग जगत के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने छात्रों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि आज का युग प्रौद्योगिकी कौशल और तकनीकी श्रेत्र में रोजगार के अवसरों का है। एनएटीएस जैसे कार्यक्रमों में छात्रों को न केवल आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा बल्कि उनके करियर को लेकर आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

LS College में नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रो राय ने कहा अप्रेंटिसशिप छात्रों को पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त करने में मदद करता है। इससे छात्रों की रोजगार क्षमता मजबूत होती है और उन्हें बेहतर व्यावसायिक करियर विकल्प मिलते हैं। सरकार द्वारा एप्रेंटिस के नए प्रावधानों की सराहना करते हुए प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि एनएटीएस द्वारा ऐसे करियर डेवलेपमेंट प्रोग्राम पहले तकनीकी स्नातकों/डिप्लोमा धारकों पर केंद्रित होते थे अब एनएटीएस गैर-तकनीकी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को व्यावहारिक ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और पेशेवर अनुभव प्राप्त करने के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

मौके पर प्रो टीके डे, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, डॉ नीरज कुमार, डॉ कुंजेश कुमार, सुजीत कुमार, जितेंद्र मोहन, इस्तेखार आलम, आदित्य कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like to read…

1.BPSC द्वारा चयनित प्राचार्यों की सूची जारी, BRABU के कई प्रोफेसर बने नियमित प्राचार्य https://goltoo.in/wp/bpsc-newly-selected-principals-from-brabu/

2.Sepak Takraw World Cup 2025 के संचालन में मुजफ्फरपुर के करुणेश बनेंगे भागीदार https://goltoo.in/wp/sepak-takraw-world-cup-2025-karunesh-as-coach/

RELATED POSTS

View all

view all