Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 October : दिनांक 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आरडीएस कॉलेज में आयोजित Inter College Volleyball Tournament का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय कुलपति दिनेश चंद्र राय, विशिष्ट अतिथि कुलानुसाशक बी एस राय, विश्वविद्यालय खेल सलाहकार डॉ संजय सिन्हा ,विश्व विद्यालय क्रीडा सचिव कांतेश कुमार , आर डी एस की प्राचार्या डॉ अनिता सिंह के द्वारा रिबन काट कर और वॉलीबॉल उछाल कर किया गया।

Inter College Volleyball Tournament

आज का पहला सेमीफाइनल मुकाबले में आरडीएस कॉलेज की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एन एन कॉलेज सिंघाड़ा वैशाली को 25- 8,25- 19 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

Inter College Volleyball Tournament
Inter College Volleyball Tournament
Inter College Volleyball Tournament
Inter College Volleyball Tournament

Live Video….

Advertisements
Inter College Volleyball Tournament
Inter College Volleyball Tournament RDS College Team
Inter College Volleyball Tournament


वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आर डी एस कॉलेज मुजफ्फरपुर ने एल एन डी कॉलेज मोतिहारी को 25- 9,25- 15 से, एम एस कॉलेज मोतिहारी ने आर एन हाजीपुर को 25- 14,23 -25 और 15 10 से, एन कॉलेज सिंघाड़ा वैशाली ने बी एम डी कॉलेज दयालपुर को 25- 8,25- 11से, जे एल कॉलेज हाजीपुर ने एम जे के कॉलेज बेतिया को 27- 25,25- 22,15- 8 से, पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


इस प्रतियोगिता में मंच संचालन आर डी एस कॉलेज के निदेशक शारीरिक शिक्षा सह आयोजन सचिव डॉ रवि शंकर के द्वारा किया गया,वहीं स्वागत संबोधन कॉलेज की प्राचार्य डॉ अनीता सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन,राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्चना कुमारी,राष्ट्रीय खिलाड़ी सालवी,वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव करुणेश कुमार,रन प्रताप जायसवाल,मनीष कुमार,रजनीश कुमार मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.