Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 June : मुजफ्फरपुर में बाल-बाल बचे लोग काजी मोहम्मदपुर क्षेत्र के अघोरिया बाजार में एक मॉल के ऊपर निर्माण कार्य के दौरान बालू गिट्टी उठाने वाला लिफ्ट टूट कर नीचे गिर गया. 25 फ़ीट ऊपर जाने के बाद अचानक टूटा और नीचे गिर गया. संयोग से किसी के नीचे नहीं होने से कोई क्षति नहीं हो पाया, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

मशीन चलाने वाले और संचालक वहां से खिसक गए. थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गया. काजी मोहम्मदपुर के सत्येंद्र सिन्हा और संजीव दुबे मौके पर पहुंचे. घटना के संबंध में जानकारी ली. मशीन संचालक और चालक का पता कर कार्रवाई की जा रही है. मशीन चलाने वालों की लापरवाही की बात सामने आई है.

दरोगा संजीव दुबे ने बताया कि मॉल के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा है. ऊपर में गिट्टी बालू लिफ्ट के जरिए पहुंचाया जा रहा है. इसी बीच अचानक टूट कर गिर गया सभी सुरक्षित हैं. किसी तरह का कोई नुकसान किसी को नहीं हुआ. लापरवाही की जांच की जा रही है.

Advertisements

#MuzaffarpurNews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.