Headlines

12th Gurukul Chess Open के विजेता बने बेगूसराय के अनिकेत रंजन,मुजफ्फरपुर के राज आर्यन को उप विजेता का खिताब

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 23 August : 12वीं Gurukul Chess Open रैपिड के विजेता बने बेगूसराय के अनिकेत रंजन, मुजफ्फरपुर के राज आर्यन को उप विजेता का खिताब मिला

12th Gurukul Chess Open

12th Gurukul Chess Open

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के द्वारा जिला स्कूल के सभागार में आयोजित 12वीं गुरुकुल शतरंज अकादमी ओपेन रैपिड के विजेता बेगूसराय के अनिकेत रंजन बने। उप विजेता का खिताब मुजफ्फरपुर के राज आर्यन को मिला। वहीं पटना के आशुतोष कुमार को स्थान से संतोष करना पड़ा।

12th Gurukul Chess Open

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जीबू कुमार झा ने किया। गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता सात चक्रों में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 16 जिलों के 44 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित कुल 155 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

12th Gurukul Chess Open

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल आर्बिटर अजय कुमार मिश्रा एवं उप मुख्य निर्णायक अंकित कुमार मिश्रा रहें। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता निदेशक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी उत्तम कुमार ने किया।

अंतिम चक्र की बाजी में प्रथम बोर्ड पर अनिकेत रंजन ने मरियम फातिमा को, दूसरे बोर्ड पर आशुतोष कुमार ने साकेत कुमार चौधरी को, तीसरे बोर्ड पर सचिन कुमार ने सुभाष चंद्र सिन्हा को हराया। चौथे बोर्ड पर टोयेश सिंह एवं राम चरण के बीच बाजी ड्रा रही। पांचवें बोर्ड पर अभिषेक सोनू ने प्रिंस पासवान को हराया।

SKJ Law College

शीर्ष दस स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी

  1. अनिकेत रंजन – 7 अंक
  2. राज आर्यन – 6 अंक
  3. आशुतोष कुमार – 6 अंक
  4. मरियम फातिमा – 6 अंक
  5. दिव्यांश – 6 अंक
  6. अभिषेक सोनू – 6 अंक
  7. शुभम कुमार – 6 अंक
  8. अभिषेक रंजन – 6 अंक
  9. साकेत कुमार चौधरी – 6 अंक
  10. युवान रमण – 6 अंक