www.goltoo.in

19th National Floorball Championship के लिए बिहार टीम दिल्ली रवाना

January 2, 2026 | by Goltoo

19th National Floorball Championship के लिए बिहार की बालक–बालिका टीम दिल्ली रवाना

Muzaffarpur 2 January : 19th National Floorball Championship में भाग लेने के लिए बिहार की बालक एवं बालिका वर्ग की टीम मुजफ्फरपुर जंक्शन से दिल्ली रवाना हुई। राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर के बाद चयनित खिलाड़ियों का फाइनल चयन किया गया।

19th National Floorball Championship

बिहार 19th National Floorball Championship के लिए बिहार की बालक–बालिका टीम दिल्ली रवाना में भाग लेने के लिए बिहार राज्य की फ्लोरबॉल टीम शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस टीम में बालक एवं बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ी शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ज्ञात हो कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के उद्देश्य से पटना स्थित जेसस एन मेरी पब्लिक स्कूल में 25 दिसंबर से बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में बिहार के प्रत्येक जिले से चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का 29 दिसंबर को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए फाइनल चयन किया गया।

19th National Floorball Championship के लिए बिहार की बालक–बालिका टीम दिल्ली रवाना
19th National Floorball Championship के लिए बिहार की बालक–बालिका टीम दिल्ली रवाना

बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में सोनाक्षी सिंह, साक्षी सुमन, कामिनी कुमारी, मानवी प्रिया, मानसी कुमारी और खुशी कुमारी शामिल हैं। बालिका टीम की कोच के रूप में चांदनी कुमारी को नियुक्त किया गया है।

वहीं बालक वर्ग में सत्यम कुमार, प्रियांशु कुमार ठाकुर, सुनील कुमार, मोहित कुमार, अंकुश राज, शुभम खत्री, आयुष कुमार, राणा, गोविंद कुमार, तनिषत कुमार, वरुण कुमार, सुधांशु कुमार, शिवम कुमार और आदर्श कुमार का चयन किया गया है। बालक टीम के कोच के रूप में आनंदपाल तथा टीम मैनेजर के रूप में अनुज कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह जानकारी बिहार फ्लोरबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. बिरेंद्र कुमार यादव ने दी। टीम के दिल्ली रवाना होने से पूर्व फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ. फिरोजुद्दीन फैज, कोषाध्यक्ष अभय नारायण, प्रोफेसर ओमकेश्वर कुमार, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी वेद प्रकाश, अमर कुमार, शिक्षक सुनील कुमार एवं रिटायर्ड एसएचओ सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।टीम

RELATED POSTS

View all

view all