Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 September : Muzaffarpur में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के दौरान होमी भाभा कैंसर अस्पताल की टीम ने रक्तदान एवं कैंसर जागरूकता अभियान चलाया।

Muzaffarpur में रक्तदान व कैंसर जागरूकता अभियान

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तिरहुत कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन परिसर में आयोजित युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, Muzaffarpur के सहयोग से रक्त दान एवं कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी छात्रों को डाक्टर प्रदीप बनर्जी (HOD ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन) श्री राकेश पाण्डेय (मेडिकल सोशल सर्विस officer) श्री
आशीष कुमार(मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर) द्वारा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

Muzaffarpur में रक्तदान व कैंसर जागरूकता अभियान, युवा आपदा मित्रों को विशेषज्ञों ने दिए बचाव के टिप्स
Muzaffarpur में रक्तदान व कैंसर जागरूकता अभियान, युवा आपदा मित्रों को विशेषज्ञों ने दिए बचाव के टिप्स

सत्र में कैंसर रिसर्च सेंटर, मुजफ्फरपुर से आई विशेषज्ञ टीम ने प्रतिभागियों को कैंसर के कारणों, जोखिम कारकों, बचाव के उपायों तथा समय रहते इसकी पहचान और उपचार के महत्व की जानकारी दी।

Advertisements
Muzaffarpur में रक्तदान व कैंसर जागरूकता अभियान, युवा आपदा मित्रों को विशेषज्ञों ने दिए बचाव के टिप्स
Muzaffarpur में रक्तदान व कैंसर जागरूकता अभियान, युवा आपदा मित्रों को विशेषज्ञों ने दिए बचाव के टिप्स

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बताया कि कैंसर के कई प्रकारों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखना, संतुलित आहार लेना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना आवश्यक है। साथ ही कैंसर के कारण व्यक्ति एवं परिवार पर पड़ने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Muzaffarpur में रक्तदान व कैंसर जागरूकता अभियान, युवा आपदा मित्रों को विशेषज्ञों ने दिए बचाव के टिप्स
Muzaffarpur में रक्तदान व कैंसर जागरूकता अभियान, युवा आपदा मित्रों को विशेषज्ञों ने दिए बचाव के टिप्स

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कैंप समन्वयक प्रो. रंजन कुमार ने कहा कि युवाओं के बीच स्वास्थ्य एवं रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाना ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा न केवल स्वयं स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि समाज में भी स्वास्थ्य संबंधी सकारात्मक संदेश पहुंचा सकते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शासी निकाय सदस्य व सं सचिव श्री मनीष कुमार ने डॉ प्रदीप बनर्जी का आभार व्यक्त कर शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री रंजन कुमार एवं सहित शिविर के प्रतिभागी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। विशेषज्ञ टीम ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का भी समाधान किया और कैंसर से बचाव के लिए जागरूक एवं सतर्क रहने का संदेश दिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.