Muzaffarpur 27 September : 10th National Gatka Championship 2026 के लिए बिहार के निभा कुमारी, अंकुश कुमार, कपिंदर कुमार और बिपुल कुमार श्रीनगर रवाना हुए।
National Gatka Championship 2026: बिहार के चार खिलाड़ी
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 10वीं नेशनल सीनियर (Men & Women) Gatka Championship-2026 में भाग लेने के लिए गतका खिलाड़ी निभा कुमारी, अंकुश कुमार, कपिंदर कुमार एवं बिपुल कुमार श्रीनगर के लिए रवाना हुए।

प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी U-19, U-25 एवं U-30 आयु वर्गों में हिस्सा लेंगे। बिहार के खिलाड़ियों के श्रीनगर रवाना होने पर खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सचिव सनातन राज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बिहार का नाम गौरवान्वित करें।
51वीं सब-जूनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में Muzaffarpur के पांच खिलाड़ी बिहार टीम में चयनित https://t.co/bxwpa75WKp #Muzaffarpur #basketball pic.twitter.com/BfYu68mwGu
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 26, 2026
सभी खिलाड़ियों को जिला संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, तकनीकी निदेशक कुंदन राज, पेफ़ी बिहार सचिव कुमार आदित्य, समरेश कुमार, गुरप्रीत सिंह , उत्तम सिंह, कोमल कुमारी, कुसुम कुमारी आदि ने शुभकामनाएं दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.