www.goltoo.in

चौथा नेशनल आईनबॉल चैंपियनशिप के ट्रॉफी का अनावरण

October 9, 2022 | by Goltoo

IMG_20221008_171400

Muzaffarpur 9 October : हैंडबॉल एसोसिएशन बिहार के तत्वावधान में श्री राम नंदन युवक परिषद खेल मैदान में 16 अक्टूबर तक चौथा नेशनल बर्ड नेशनल आईनबॉल चैंपियनशिप खेला जाएगा. बरुआरी गायघाट में होने वाले नेशनल आईनबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण, आईनबॉल एसोसिएशन बिहार के संरक्षक प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने किया.

मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के बरुआरी में खेला जाएगा. चौथा नेशनल आईनबॉल चैंपियनशिप में 20 राज्यों के पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे. चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहेंगे.

चौथा नेशनल बर्ड नेशनल आईनबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण

समापन समारोह में बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने भाग लेने की हामी भर दी है. ट्रॉफी अनावरण समारोह में सचिव रंजन कुमार, समिति के मेंबर शशांक, अध्यक्ष संजीत सिंह, प्रवीण सिंह, सत्येंद्र मिश्र, अरुण यादव आदि शामिल रहे.

#aainball #nationalaainball #biharaainball #biharsports #muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all