Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 October : BRABU Chemistry Department में डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह मेधा छात्रवृत्ति योजना शुरू। 30 लाख की FD से 5 टॉपर्स को हर साल ₹25 हजार मिलेंगे।

BRABU Chemistry Department: डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शुरू की स्थायी छात्रवृत्ति, 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-₹25 हजार

जिस रसायनशास्त्र विभाग (BRABU) में कभी डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने विद्यार्थी के रूप में शिक्षा ग्रहण की और बाद में शिक्षक बनकर नई पीढ़ी को पढ़ाया, उसी विभाग के मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए उन्होंने एक महत्वपूर्ण और स्थायी पहल की है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास सेवा संस्थान, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह मेधा छात्रवृत्ति योजना’ की शुरुआत की गई है। विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग स्थित प्रो. टी. शर्मा मेमोरियल हॉल में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में योजना की औपचारिक शुरुआत की गई।

योजना के तहत रसायनशास्त्र विषय के पांच मेधावी टॉपर्स को प्रत्येक वर्ष 25-25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना को स्थायी रूप से संचालित करने के लिए 30 लाख रुपये की राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के रूप में जमा की गई है। एफडी से प्राप्त ब्याज की राशि से प्रत्येक वर्ष पांच मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस व्यवस्था से यह योजना एक बार की सहायता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले वर्षों में भी लगातार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलता रहेगा।

Advertisements
BRABU Chemistry Department: डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शुरू की स्थायी छात्रवृत्ति, 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-₹25 हजार
BRABU Chemistry Department: डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शुरू की स्थायी छात्रवृत्ति, 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-₹25 हजार

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रसायनशास्त्र विभाग से उनका रिश्ता केवल एक विद्यार्थी या शिक्षक के रूप में नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग ने उनके शैक्षणिक जीवन को दिशा दी और जहां उन्हें विद्यार्थियों को पढ़ाने का अवसर मिला, उसी विभाग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए कुछ स्थायी करने की इच्छा लंबे समय से थी। इसी सोच को अब छात्रवृत्ति योजना के रूप में मूर्त रूप दिया गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रतिभा किसी की आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होनी चाहिए। कई बार आर्थिक संसाधनों के अभाव में प्रतिभाशाली विद्यार्थी उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहयोग मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि उनकी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धि को सम्मान देना भी है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे की पढ़ाई और शोध जारी रख सकें।

BRABU Chemistry Department: डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शुरू की स्थायी छात्रवृत्ति, 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-₹25 हजार
BRABU Chemistry Department: डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शुरू की स्थायी छात्रवृत्ति, 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-₹25 हजार

उन्होंने कहा कि 30 लाख रुपये की एफडी के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना के लिए स्थायी आधार तैयार किया गया है। एफडी से मिलने वाले ब्याज से हर वर्ष रसायनशास्त्र के पांच टॉपर्स को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे आने वाले वर्षों में भी मेधावी विद्यार्थियों को नियमित रूप से प्रोत्साहन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश समाज के भविष्य में निवेश है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने से बेहतर कोई निवेश नहीं हो सकता।

समारोह की अध्यक्षता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलसचिव प्रो. डॉ. समीर कुमार शर्मा ने की। उन्होंने डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपने ही शिक्षण संस्थान से जुड़े मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्थायी छात्रवृत्ति की व्यवस्था करना अनुकरणीय कदम है। इससे विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की भावना विकसित होगी और वे उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंनने कहा कि इस प्रकार की पहल विश्वविद्यालय और समाज के बीच सकारात्मक संबंध को भी मजबूत करती है। उन्होंने आर्थिक रूप से सक्षम गणमान्यों से यह अपील की, कि यदि इस तरह से लोग आगे आकर एक एक विभाग में ऐसी पहल शुरू कर दें तो बिहार विश्वविद्यालय देश के अग्रणी विश्वविद्यालय की कतार में खड़ा हो सकता है।

BRABU Chemistry Department: डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शुरू की स्थायी छात्रवृत्ति, 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-₹25 हजार
BRABU Chemistry Department: डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शुरू की स्थायी छात्रवृत्ति, 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-₹25 हजार

आरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. एस. मुमताजुद्दीन ने कहा कि इस तरह की छात्रवृत्ति से बच्चों के भीतर उत्साह बढ़ाता है एवं उनके भीतर स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना जगती है एवं संस्थानों में शैक्षणिक वातावरण को दिशा मिलती है।

सिंडिकेट सदस्य डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्थायी छात्रवृत्ति की व्यवस्था करना शिक्षा और मेधा के प्रति डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह व्यवस्था विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा और शोध के लिए आगे बढ़ने में मदद करेगी। आर्थिक संसाधनों के अभाव में कोई प्रतिभा पीछे न छूटे, इसके लिए ऐसी पहल बेहद जरूरी है।

मौके पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ बिपिन राय, डॉ शिवनाथ प्रसाद, श्रीविकास, उपेंद्र सिंह, डॉ रामकुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

संयोजन, संचालन एवं स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नावेदुल हक ने किया।

विभाग के कृति मिलन, रूपा कुमारी, दिवाकर कुमार, राजीव रंजन, परिणिष्ठा को 25-2 5हज़ार रुपए का चेक, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन विभाग के डॉ अभिनंदन श्रीवास्तव ने किया l

मौके पर डॉ विनोद कुमार चौधरी, डॉ नूतन, डॉ ललन कुमार,डॉ भावना एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी, कई विभागों, महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका छात्र छात्राओं की महती उपस्थिति रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.