Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 June : मुजफ्फरपुर के कटरा थाना के लखनपुर गांव से एक के सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जिसमें एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. उसकी इतनी पिटाई कर की गई है कि उसके चेहरे भी खराब हो गए हैं .पहचान पाना मुश्किल हो गया है. मारने के बाद उसे पिलर से बांधकर लटकाया भी गया.

मृतक की पहचान सीताराम राय के पुत्र के रूप में हुई है और वो ट्रैक्टर चलाता था. परिवार वालों ने जैसे ने बताया कि उनका बेटा बारात गया था लौटा तो आरोपियों ने घेर कर पीट कर मार डाला.


घटना की छानबीन जारी है डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. परिवार वालों के बताए नाम के अनुसार आरोपियों को हिरासत में लिया गया. आरोपी के घर की एक लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था ऐसा बताया जा रहा है. प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था आपत्तिजनक हालत में परिजनों ने देखा है इसके बाद उसने इतना मारा कि उसकी मौत हो गई. समाचार लिखे जाने तक लिखे जाने तक एफआईआर नहीं हुई थी डीएसपी पूर्वी ने बताया कि सभी के नाम के सत्यापन चल रहे हैं.

Advertisements

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.