www.goltoo.in

Bihar Crime News : वैशाली के पातेपुर में फिर अपराधियों ने की करोड़ो के आभूषण की लूट

June 2, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage (5)

Mahua 2 June : वैशाली के पातेपुर में फिर अपराधियों ने की करोड़ो के आभूषण की लूट. वारदात हुई. वैशाली के पातेपुर में करोड़ो के आभूषण की लूट की वारदात हुई. महुआ थाना के पातेपुर में अपराधियों ने स्वर्ण आभूषण की दुकान से करोड़ों के आभूषण लूटकर फरार हो गए. आभूषण के साथ-साथ सीसीटीवी भी लेते गए हैं.

आज गुरुवार को महुआ थाना के पातेपुर में श्री कृष्ण ज्वेलर्स से हथियारबंद अपराधियों ने एक करोड़ से भी ज्यादा के आभूषण लूट लिए. अपराधियों की संख्या 8 बताई जा रही है.सभी को बंधक बनाकर एक करोड़ के आभूषण लूट लिए .

बिहार में अपराधियों का पसंदीदा टारगेटेड आभूषण की दुकान और बैंक हो गए हैं. 2 दिन पहले भी मोतीपुर थाने में बैंक लूटने का विफल प्रयास करने पर बैंक में आग लगा दी गई थी और पिछले 1 सप्ताह में चार आभूषण की दुकान लूटी जा चुकी है.
ज्वेलरी दुकान के मालिक ने एसपी मनीष वैशाली एसपी मनीष कुमार को बताया उनकी जिंदगी भर की कमाई चली गई.

अपराधियों द्वारा विरोध करने पर दुकानदार दुकान मालिक के पिटाई की बात भी सामने आ रही है. अपराधी की दुकान में बारी-बारी से प्रवेश करते हैं दो-दो की संख्या में जिससे लगा कि ग्राहक आ रहे हैं. इसलिए किसी को शक भी नहीं हुआ.
हम आप कितने संवेदनहीन हो गए हैं इसका उदाहरण आज भी देखने को मिला दुकान के अंदर लूटपाट होती रही और भीड़ तमाशा देखते रही जैसा किसी भी वारदात में होता है चाहे वह दुर्घटना ही क्यों नहीं हो लोग वीडियो बनाने में लगे रहते हैं और कोई मदद को सामने नहीं आता है.


थोड़ी देर इंतजार करेंगे तो सोशल मीडिया पर लूट की वीडियो भी जरूर बाहर आ ही जाएगी जो किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा दुकान के बाहर बनाया जा रहा होगा. डीवीआर सीसीटीवी के साथ ले जा ले जाने के कारण सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे.

RELATED POSTS

View all

view all