Bihar News
Advertisements

Sitamarhi 24 September : RSS Science College Dumra सीतामढ़ी में एनएसएस दिवस पर कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने गीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सेवा का संदेश दिया।

RSS Science College Dumra

गुरुवार को डुमरा/ सीतामढ़ी स्थित राम सकल सिंह साइंस कॉलेज में एन एस एस दिवस पर एक आयोजन हुआ। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर नीलिमा झा ने की। जबकि नेतृत्व एन एस एस के समन्वयक डॉक्टर मोहम्मद असगर कर रहे थे । कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चार, सरस्वती वंदना से हुआ।

RSS Science College Dumra में एनएसएस दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों ने सेवा और समर्पण का दिया संदेश
RSS Science College Dumra में एनएसएस दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों ने सेवा और समर्पण का दिया संदेश

उद्घाटन सत्र में छात्र कौशिकी निधि, सिद्धि ने कुल गीत की प्रस्तुति दी। जबकि प्रियंका संजना ने लक्ष्य गीत और एन एस एस गीत को गया। सोनाली, प्रीति ने मैथिली गीत ‘मिथिला की धरती पर एक लोटा जल.…..’ की सुंदर प्रस्तुति दी जबकि मनीषा, नेहा ने मैथिली गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

Advertisements
RSS Science College Dumra में एनएसएस दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों ने सेवा और समर्पण का दिया संदेश
RSS Science College Dumra में एनएसएस दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों ने सेवा और समर्पण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दूसरे प्रहर में तरन्नुम आरा, मुस्कान ने एनएसएस दिवस पर अपनी बात रखी। तरन्नुम आरा ने कहा कि एनएसएस सामुदायिक भाव को जागृत्त करती है। समुदाय के लिए सेवा, समर्पण, अनुशासन, एन एस एस का मुख्य लक्ष्य है। अभिज्ञान पाठक ने हिंदी भाषा की महत्ता को साझा किया जबकि सोनू कुमार ने हिंदी भाषा के विकास पर अपनी बात कही। उत्कर्ष कुमार ने ‘ख्वाबों का हिंदुस्तान …….’ काव्यपाठ कर खूब तालियां बटोरी। सूरज कुमार और शाजिया परवीन ने कहानी वाचन किया।

कार्यक्रम के अंतिम प्रहर में छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रियंका कुमारी ने ‘कोयल बिन बगिया….’ एवं पूजा कुमारी ने मैथिली नृत्य से कार्यक्रम में समां बांधा। तनीषा, संजना ने लोक नृत्य जट- जटिन प्रस्तुत किया जबकि झिझिया और छठ पूजा पर क्रमशः अर्चना, संजना ,पूजा ,शिवानी, सुजल छोटे ने नृत्य किया, अभिषेक और गौतम में युगल नृत्य की प्रस्तुत दी। जबकि गुड्डू, अभिषेक, केशव ने बिहार और मिथिला की महान परंपरा और संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति दी।

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या डॉक्टर नीलिमा झा ने कार्यक्रम को सराहा। एनएसएस के समन्वयक मो असगर के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्र सुजल कुमार ने प्रभावी संचालन किया। शिक्षक सोमेश गुंजन, पंकज कुमार सिंह, ज्ञानशेखर ,अरविंद कुमार, विवेक कुमार ,राजीव रंजन, अरुण प्रसाद अमन सहित महाविद्यालय कर्मी नवीन कुमार, आलोक कुमार, खुशबू कुमारी कार्यक्रम में मौजूद थे। शताधिक संख्या में छात्रों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दैकर इसे सफल बनाया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.