Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 September : LS College में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरपुर। लंगट सिंह कॉलेज में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। ।

LS College में राष्ट्रीय सेवा योजना

सभी का स्वागत करते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. ऋतुराज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस के माध्यम से हम न केवल समाज की सेवा करते हैं, बल्कि स्वयं को भी एक बेहतर इंसान बनाते हैं।

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने अपने संदेश में सभी स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनएसएस केवल एक योजना नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर छिपे सेवा भाव को जगाने वाली एक जीवंत परंपरा है। जब छात्र समाज की चुनौतियों को करीब से महसूस करते हैं, तभी वे सच्चे अर्थों में जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। आज का यह दिन हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र निर्माण की नींव कक्षाओं से निकलकर समाज के बीच जाकर रखी जाती है।

Advertisements
LS College में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
LS College में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसआर चतुर्वेदी ने कहा, साहित्य और समाज दोनों ही मानवता को जोड़ते हैं। एनएसएस उसी भावना का विस्तार है, जहाँ छात्र किताबों से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन की समस्याओं से रू-ब-रू होते हैं। सेवा का यह अनुभव उन्हें न केवल बेहतर इंसान बनाता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व में एक नई गहराई भी जोड़ता है।”

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि जब युवाओं को सही मंच मिले, तो वे रचनात्मकता और जिम्मेदारी दोनों का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हैं।

कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियाँ दीं। ज्योति ने भाषण दिया, समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया, स्मृति ने नृत्य प्रस्तुत किया, सगुन ने मोनो एक्ट किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें ऋषिकेश, संजना, दिव्यांशु, अमन, स्मृति, ज्योति और आदित्य ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ.विजय कुमार, डॉ दिलीप यादव,डॉ. अर्चना ठाकुर, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ बाणेश्वर शर्मा, डॉ राधा कुमारी, डॉ दीपिका कुमारी, डॉ शिवेंद्र मौर्य, डॉ दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.