Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 September : आज दिनांक 2.9.2024 को RDS College में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का लीग स्तर का मैच का समापन हुआ।

RDS College कबड्डी प्रतियोगिता

RDS College
RDS College कबड्डी प्रतियोगिता

लीग स्तर के मैच में RDS College के छात्रों का वर्गीकरण पांच टीमों में किया गया था टीम A टीम B टीम C टीम D एवं टीम E लीग स्तर में प्रथम स्थान पर रही टीम C को सीधे गोल्ड या सिल्वर पोजीशन के लिए क्वालीफाई किया एवं दूसरी टीम जो गोल्ड या सिल्वर के लिए क्वालीफाई की वह टीम A रही जिसने टीम D को 20-11 के अंतर से हराया। इस प्रकार टीम C प्रथम स्थान, टीम A द्वितीय स्थान एवं टीम D तृतीय स्थान पर रही.

खेल संयोजक डॉ आनंद प्रकाश दुबे ने बताया कि यह स्पर्धा महाविद्यालय के छात्रों में खेल के प्रति उत्साही ऊर्जा के साथ साथ खेल के महत्व और उसमें भाग लेने की अभिरुचि प्रदान की । आयोजन को सफल करने में रामदयालु सिंह महाविद्यालय के क्रीडा परिषद की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें डॉ कृतिका वर्मा, डॉ जयदीप घोष, डॉ मनोज सिंह, सक्षम कुमार, केशव कुमार, आकाश कुमार, रजनीश कुमार, पंकज कुमार ने योगदान दिया।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.