Uncategorized
Advertisements

मुजफ्फरपुर में मासूम की तलवार से हत्या,हत्यारा तलवार ले घूमता रहा रेलवे परिसर में


Muzaffarpur 2 June : मुजफ्फरपुर में नयाटोला स्थित सब्जी मार्केट होकर गुजरने वाले कटही पुल पर बुधवार को बच्चे की तलवार से हत्या, पिता घायल. मुजफ्फरपुर शहर के बीचोबीच स्थित सब्जी मार्केट कटी पुल पर कल शाम सब्जी बेचने वाले राजा पटेल उर्फ छोटू पर तलवार से हमला हुआ इस हमले में छोटू बच गया पर दूसरे हमले में छोटू और उसका 7 महीने का बच्चा घायल हो गया. छोटू बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंच तो उससे पहले उसके बच्चे की मृत्यु हो गई.

कटही पूल जो सब्जी बाजार और रेलवे स्टेशन के बीचो बीच रेलवे लाइन को पार करने के लिए बनाया गया लोहे का बहुत पुराना पुल है. छोटू कटही पूल सब्जी मंडी में ही परिवार के साथ रहता है. कुछ खरीदारी के लिए राजा पटेल उर्फ़ छोटू कटही पूल होकर बाजार की तरफ जा रहा था. इसी बीच कटही पूल पर चढ़ने पर गमछा बांधे एक व्यक्ति ने उस पर हमला बोल दिया. हमलावर के पास तलवार था .पहले वॉर में टी दोनों बच गए पर दूसरे तलवार के हमले में मासूम बच्चा घायल हो गया. उसके सर पर गंभीर चोट लगी.

Advertisements

इस बीच में हल्ला मचने के बाद लोग जमा हो गए और हमलावर रेलवे स्टेशन की तरफ भागने में सफल हो गया. आनन-फानन में बच्चे को लेकर सदर अस्पताल गया ले जाया गया उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया इसी बीच रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया.


बच्चे को दफनाने के लिए जब मुक्तिधाम गया तो वहां भी उसे लौटा दिया गया यह कहकर की पुलिस केस है. देर रात बच्चे को लेकर सब्जी बाजार के लोग काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंचे तब पुलिस ने बयान दर्ज किया और पोस्टमार्टम के लिए बच्चे के शॉ को भेजा गया .


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हमलावर तलवार लेकर स्टेशन परिसर में भी घूमता रहा पर तलवार लेकर घूम रहे अपराधी पर न जीआरपी ने ध्यान दिया न आम लोगों ने. छोटू ने बताया की उसकी किसी से झगड़ा भी नहीं है, कोई कारण बताने में असमर्थ था क्यों हमला हुआ.

#muzaffarpurcrimenews #crimenews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.