Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 September : Muzaffarpur में शिक्षक संवाद कार्यक्रम में वेतन, पेंशन, सेवा सुरक्षा और बकाया अनुदान के मुद्दे उठे। एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह ने समाधान का भरोसा दिया।

Muzaffarpur में शिक्षक समस्याओं पर संवाद जरूरी

शिक्षकों की समस्याओं, अधिकारों एवं सरकार से जुड़ी मांगों को लेकर एलएनटी कॉलेज, नितिश्वर सिंह महाविद्यालय, राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय एवं महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह ने अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों तथा अतिथि प्राध्यापकों से संवाद किया। इस दौरान शिक्षकों ने वेतन, पेंशन, सेवा सुरक्षा, बकाया अनुदान सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा।

Advertisements

खुले संवाद के दौरान महिला शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं एवं मांगों को मजबूती से रखा। शिक्षकों ने कहा कि विभिन्न संवर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एवं शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है।

Muzaffarpur में शिक्षक समस्याओं पर संवाद जरूरी : एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह, वेतन-पेंशन और सेवा सुरक्षा के मुद्दे उठे
Muzaffarpur में शिक्षक समस्याओं पर संवाद जरूरी : एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह, वेतन-पेंशन और सेवा सुरक्षा के मुद्दे उठे

शिक्षकों को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के अधिकार और उनकी समस्याओं को लेकर वे लंबे समय से संघर्षरत हैं। शिक्षक हित के मुद्दों को आगे भी सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा समाधान का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में पहल जारी रहेगी।

Muzaffarpur में शिक्षक समस्याओं पर संवाद जरूरी : एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह, वेतन-पेंशन और सेवा सुरक्षा के मुद्दे उठे
Muzaffarpur में शिक्षक समस्याओं पर संवाद जरूरी : एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह, वेतन-पेंशन और सेवा सुरक्षा के मुद्दे उठे

कार्यक्रम में बूटा जिला सचिव डॉ. विजेंद्र झा, बूटा महासचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, बूस्टा कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जयकांत जय, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. जयप्रकाश एवं डॉ. ललित किशोर ने भी शिक्षकों की समस्याओं एवं उनके समाधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की सेवा, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास और प्रभावी संवाद जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने कहा कि एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह विभिन्न संवर्गों के शिक्षकों की समस्याओं को समझते हैं और उन्हें सदन में मजबूती से रखने का प्रयास करते हैं। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व एवं निरंतर पहल से शिक्षक समुदाय की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल आगे बढ़ेगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.