Muzaffarpur 25 September : Tirhut College of Physical Education, झपहां में BSDMA व BRABU NSS के युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन CPR, प्राथमिक उपचार, फायर सेफ्टी और रेस्क्यू तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education, झपहां में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), पटना के सहयोग एवं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत वैशाली जिले के चयनित प्रतिभागियों के लिए आयोजित आवासीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर (CPR), प्राथमिक उपचार, फायर सेफ्टी, रेस्क्यू तकनीक, सुरक्षित निकासी तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न बचाव तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया। SDRF से संबंधित प्रशिक्षकों द्वारा आपदा के समय टीम भावना, सुरक्षा मानकों एवं मानवीय सहायता के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, मुजफ्फरपुर के डीआईजी श्री राकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ और स्व. कृष्णनंदन सहाय की 107वीं जयंती पर श्रद्धांजलि #Muzaffarpur https://t.co/gjgAdaX3vy pic.twitter.com/5qVit7qs5R
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 24, 2026
इस अवसर पर महाविद्यालय के स. सचिव श्री मनीष कुमार, प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रंजन कुमार सहित प्रशिक्षण से जुड़े पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य युवाओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.