Muzaffarpur 19 November : बीएचयू वाराणसी के International Mathematics Conference में मुजफ्फरपुर के डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव समेत बिहार के गणितज्ञ शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
बीएचयू के International Mathematics Conference में आमंत्रित हुए मुजफ्फरपुर के गणितज्ञ डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 2nd International Mathematics Conference में मुजफ्फरपुर के गणितज्ञ डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया है। बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से जुड़े डॉ. श्रीवास्तव इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में देश-विदेश के गणितज्ञों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों की भागीदारी होगी।

इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिका, जापान, श्रीलंका, इटली, इराक, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के गणित विशेषज्ञ एवं शिक्षाविद शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गणित के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, वैज्ञानिक उपलब्धियों और समकालीन गणितीय विषयों पर विचार-विमर्श करना है। इसके माध्यम से विभिन्न देशों के शोधकर्ताओं को अपने विचार और शोध कार्य साझा करने का अवसर मिलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गणितज्ञों एवं शोधार्थियों का एक दल इस सम्मेलन में हिस्सा लेगा। इस दल में बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और शोधार्थियों के साथ प्रयागराज तथा नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू से जुड़े गणितज्ञों की भी सहभागिता प्रस्तावित है।
LS College मुजफ्फरपुर में पूर्व शिक्षक स्व. प्रो. बागीश्वर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा #Muzaffarpur @brabu_ac_in @LS_College https://t.co/zPQ4btfvfx https://t.co/x9UQ5bn0Jl
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 18, 2026
सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख विद्वानों में डॉ. सत्यरंजन प्रधानी, डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, डॉ. गिरजानंद प्रसाद, नेहा प्रियदर्शनी, डॉ. विनोद प्रसाद, सूर्यकुमार यादव, डॉ. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव और प्रो. दशरथ प्रसाद राय सहित अन्य शिक्षाविद शामिल हैं।
बीएचयू के इस अंतरराष्ट्रीय गणितीय सम्मेलन में बिहार के गणितज्ञों और शोधार्थियों की भागीदारी राज्य के उच्च शिक्षा एवं शोध जगत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे बिहार के शिक्षाविदों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी शोध उपलब्धियां प्रस्तुत करने, विदेशी विशेषज्ञों के साथ शैक्षणिक संवाद स्थापित करने और भविष्य में शोध सहयोग की संभावनाएं विकसित करने का अवसर मिलेगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.