Muzaffarpur 26 September : RDS College के रसायनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को विषय पर एक उच्चस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरीय प्राध्यापक डॉ. रमेश कुमार ने की।
RDS College में ‘साइलेंट विक्टिम्स ऑफ़ वॉर’ विषय पर संगोष्ठी
समारोह की शुरुआत करते हुए रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने संगोष्ठी का बीज वक्तव्य रखा और 26 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार उन्मूलन दिवस’ के रूप में मनाए जाने के ऐतिहासिक व सामयिक महत्व पर प्रकाश डाला।
रसायनशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अंबिका श्रीवास्तव ने पर्यावरण पर युद्ध के घातक प्रभावों की चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार युद्धों में प्रयुक्त होने वाले विषैले रसायन हमारी धरती, जल और वायु को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रहे हैं, जिसके दूरगामी परिणाम संपूर्ण मानवता भुगत रही है।

राजनीतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत पांडेय ने मानवता पर युद्ध के विमर्श को आगे बढ़ाते हुए कहा कि युद्ध का संकट केवल सरहद पर डटे सैनिकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह आम नागरिकों के जीवन, सपनों और भविष्य को तहस-नहस कर देता है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों को रेखांकित किया।
अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. श्रुति मिश्रा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर युद्ध की मार का विश्लेषण करते हुए बताया कि इन संघर्षों के कारण संपूर्ण विश्व की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की विकास दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
BRABU NSS चयन शिविर: 80 स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा, 29 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय चयन https://t.co/Gbluoi21Lc #Muzaffarpur #nss @brabu_ac_in pic.twitter.com/BVD8gsYwdY
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 26, 2026
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंजनी शुक्ला द्वारा किया गया। इस बौद्धिक मंथन के अवसर पर डॉ.एम एन रजवी, डॉ. भगवान कुमार, डॉ. प्रेमलता, डॉ. अंजनी शुक्ला डॉ. आलोक, डॉ. सौरभ, डॉ. नीरज, डॉ. प्रियंका, डॉ. बिंदु सहित महाविद्यालय के कई गणमान्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह अकादमिक आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.