Muzaffarpur 26 September : LNT College में भारतीय छात्र आंदोलन पर संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने छात्र आंदोलनों के इतिहास, चुनौतियों और वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा की।
LNT College : डॉ. अजीत – छात्र आंदोलन सामाजिक बदलाव का भी माध्यम
LNT College के इतिहास विभाग की ओर से ‘भारतीय छात्र आंदोलन : ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, वर्तमान चुनौतियां एवं समकालीन प्रासंगिकता’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि छात्र आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन भी है। बंग-भंग आंदोलन से लेकर 1974 के छात्र आंदोलन तक विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि 1974 के छात्र आंदोलन ने देश की दिशा को प्रभावित किया।

डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर ‘जेन-जी’ का है और छात्र आंदोलनों का परिदृश्य अब वैश्विक हो चुका है। ऐसे में छात्र आंदोलनों को तार्किक, संयमित और उद्देश्यपूर्ण होना चाहिए।

जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के यदुनंदन महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार ने छात्र आंदोलनों के ऐतिहासिक पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनएसयूआई, एबीवीपी और एआईडीएसओ समेत विभिन्न छात्र संगठनों की भूमिका की चर्चा की। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों का राजनीतिक जुड़ाव कई बार आंदोलनों को उनके मूल उद्देश्यों से भटका देता है।

मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. विजयेंद्र झा ने कहा कि छात्र आंदोलनों से कई ऐसे नेता निकले हैं, जिन्होंने भारतीय राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने कहा कि छात्र देश की धरोहर हैं। युवाओं को अपनी तार्किक क्षमता विकसित करनी चाहिए, तभी वे विकसित भारत के निर्माण में सार्थक भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने अतिथियों का पौधा एवं शॉल देकर स्वागत किया।
BRABU NSS चयन शिविर: 80 स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा, 29 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय चयन https://t.co/Gbluoi21Lc #Muzaffarpur #nss @brabu_ac_in pic.twitter.com/BVD8gsYwdY
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 26, 2026
संगोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं ने वक्ताओं से विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जय प्रकाश ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रूमा ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.