Muzaffarpur में SPL टीम की जर्सी का भव्य उद्घाटन, बड़े कैश प्राइज टूर्नामेंट की घोषणा
June 20, 2026 | by Goltoo
पुराने और नए खिलाड़ियों की मौजूदगी से कार्यक्रम बना यादगार, खेल गतिविधियों को मिलेगा नया मंच
Muzaffarpur 20 June : Muzaffarpur के कलमबाग रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सीजनड प्रो लेजेंड्स (SPL) टीम की नई जर्सी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले के कई पुराने और नए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही SPL कमेटी ने बड़े कैश प्राइज टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा करते हुए जल्द तैयारियां शुरू करने की जानकारी दी।
Muzaffarpur में SPL टीम की जर्सी का भव्य उद्घाटन
कार्यक्रम का आयोजन Muzaffarpur में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जिले में प्रतिस्पर्धात्मक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। जर्सी लॉन्च के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रस्तावित टूर्नामेंट में जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।



समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज पटवारी, राजेश सिंह (गलतू भैया), नितेश कुमार और प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने SPL टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में खेल गतिविधियों के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।


अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने SPL परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में Akshara Gupta का तूफान, 55 चौके और 8 छक्कों से जड़ी ऐतिहासिक तिहरी शतकीय पारी https://t.co/yzf4txkT2z #aksharagupta @bihar #cricket pic.twitter.com/jOizb9jZnp
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 18, 2026
इस आयोजन को सफल बनाने में SPL कमेटी के सन्नी वर्मा, आदर्श आर्यन, हर्ष वर्धन, आशीष सिंह, राहुल कुमार और प्रिंशु मोदी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने आगामी टूर्नामेंट को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इसे जिले के खेल जगत के लिए सकारात्मक पहल बताया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all