1st Lal Bhai Memorial Football League Final on 4th August
August 1, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 1 August : मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन और वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार आयोजित Lal Bhai Memorial Football League प्रथम मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिनांक 04 08 24 रविवार को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और किंग कोबरा ए फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।
Lal Bhai Memorial Football League

यह लीग मैच 30 06 24 से शुरू किया गया था और इसमें इस जिले की 10 टीमों ने भाग लिया जिसमे दो स्कूलों ,जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल और माउंट लिटेरा जी स्कूल की टीमें भी थी। इस टूर्नामेंट का आयोजन का उद्देश्य जूनियर बच्चो में खेल की जागरूकता बढ़ाने और उनमें छिपी प्रतिभा का पता लगा कर उसको मार्गनिर्देशन दे कर निखारना है ताकि भविष्य में वे सीनियर स्तर प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
1st Lal Bhai Memorial Boys Football League अमित इलेवन फुटबॉल https://t.co/mqBU3kcVPz #Muzaffarpur #goltoo pic.twitter.com/rhuZWxgLsy
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 30, 2024
फाइनल मुकाबले में श्री अभिजीत कुमार महाप्रबंधक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ,बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन,उपाध्यक्ष श्री प्रभाकर जैशवाल ,उपाध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह, श्री उदय शंकर प्रसाद सिंह सचिव रेड क्रॉस मुजफ्फरपुर, श्री संजय कुमार सिन्हा सेवानिवृत आई ए एस , श्री अजय नारायण सिन्हा महासचिव चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के द्वारा बच्चो के हौसला बढ़ाने के लिए गरिमामय उपस्थिति के लिए अपनी सहमति प्रदान की गई है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all