Muzaffarpur News

8th National Savate Championship 2025 : 30 सदस्यीय बिहार टीम आज चंडीगढ़ रवाना

Advertisements

Muzaffarpur 3 October : दिनांक 5 से 8 अक्टूबर 2025 तक, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 8th National Savate Championship -2025 के लिए, आज 30 सदस्यीय बिहार टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई।

8th National Savate Championship 2025 : 30 सदस्यीय बिहार टीम

खिलाड़ियों के साथ बिहार टीम के मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी बनकर राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, कोच सेंशाई आशिफ अनवर, टीम मैनेजर सेंडाई सुनील कुमार, बतौर, मेडिकल आफिसर सूबेदार चंद्र प्रकाश एवं कैप्टन नितेश कुमार गए है। जा रहे सभी खिलाड़ियों को रास वर्ल्ड के द्वारा बिहार का जर्शी व वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी कुमारी के द्वारा दही चिनी खिलाकर विदा किया गया।

National Savate Championship

बिहार सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) टीम :
सावी सिंह, नंदनी कौशल, अन्नया श्रीवास्तव, श्रृष्टि भारद्वाज, कुमारी अन्नया, इशिका मेहता, श्रेया सुरभि, मो. ऐहान, अक्षत कुमार श्रेष्ट, सूर्यांस देव मेहता, अनुष्का अभिषेक, अंशिका वर्णवाल, राज लक्ष्मी, अलिसा रहमान, आशिमा, श्रेयस जैसवाल, अक्षित राज गुप्ता, रितेश रंजन (श्रृणु), तनमय श्रीवास्तव, आयूष कुमार, आदिती, उपासना आनंद, रिद्धिमा, ज्योति, नासिर फिरोज़ व कैप्टन नितेश सामिल है।

जा रहे सभी खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ बिहार के मुख्य संरक्षक सह पूर्व खेल मंत्री श्री शिवचंद्र राम, अध्यक्ष श्री संजीव कुमार व कोषाध्यक्ष सेंडाई शिल्पी सोनम समेत सभी पदाधिकारियों के द्वारा शुभकामनाएं दीं गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.