Muzaffarpur News

LS College में गांधी व शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि समारोह

Advertisements

Muzaffarpur 3 October : LS College में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी उद्यान स्थित प्रतिमा व गांधी कूप पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों, स्वच्छता, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षकों व कर्मचारियों ने गांधीजी के आदर्शों का पालन करने की शपथ भी ली।

LS College में गांधी व शास्त्री जयंती

LS College में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गांधी उद्यान स्थित गांधी जी की प्रतिमा तथा कॉलेज परिसर अवस्थित गांधी कूप पर उनको प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

LS College
LS College

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने अपने संबोधन में कहा 2 अक्टूबर का यह दिन हमारे देश के दो महापुरुषो को समर्पित है. इस दिन लोग गांधी जी के विचारों के साथ शास्त्री जी के देशप्रेम और त्याग को भी याद करते हैं। प्रो कनुप्रिया ने कहा कि हमें इन महापुरुषों के उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करने चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के विषय में गांधीजी के विचार आज स्वच्छ भारत के रूप में जन-जन को प्रेरणा दे रहे हैं.

LS College

प्रो कनुप्रिया ने कहा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों जैसे, स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं के सशक्तिकरण, गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने और गांवों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के पीछे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श ही प्रेरणा स्रोत रहे है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग का सच्चे हृदय से अनुसरण ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में महात्मा गांधी के आदर्श पर चलने की सभी को शपथ भी दिलाई गई.

मौके पर प्रो अरुण कुमार सिंह, प्रो प्रमोद कुमार, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, दीपक कुमार, अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.