Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर के कठही पूल के दुधमुहे बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur 11 June : 10 दिन पूर्व मुजफ्फरपुर के कठही पूल के दुधमुहे बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार. मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना के कठही पूल पर 6 महीने के दुधमुहे बच्चे की हत्या के पुल पर कर दी गई थी. तलवार से की गई थी राजू पटेल पर जानलेवा हमला.

राजू पटेल का तलवार से बाजार जाते समय जानलेवा हमला हुआ था जिसमें उसके 6महीने के बच्चे की सर पर चोट लगने से मौत हो गई थी. इस हत्याकांड की छानबीन रेल पुलिस कर रही थी. रेल पुलिस ने आज इस हत्याकांड के आरोपी को सद्भावना एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया. बाद में पूछताछ करने के बाद काज़ीमोहम्मदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

Advertisements


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस अपराधी की गिरफ्तारी हुई है. मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने बताया कि अपराधी मानसिक रूप से सही नहीं लग रहा है, गिरफ्तारी के बाद भी हंसते ही रहा.


गौरतलब है कि 1 June को काज़ीमोहम्मदपुर थाना के कठही पूल में राजू पटेल अपने अपने 6 महीने के बच्चे और परिवार के साथ बाजार जा रहा था. कठही पूल पर पहले से इंतजार कर रहे इस शख्स ने तलवार से हमला किया था इस हमले में राजू पटेल घायल हो गया था और बच्चे की सर पर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज में इस शख्स को रेलवे स्टेशन पर तलवार लेकर घूमते देखा गया था जिसके बाद उसकी तलाश तेज हो गई थी.

#Crimenews #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.