Bihar News
Advertisements

Patna 25 June : पटना एयरपोर्ट पर फिर बाल बाल बचे यात्री, हादसा टला. स्पाइसजेट कि विमान में आ गई खराबी. पटना एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के लिए खड़े विमान में आई खराबी. पटना से गुवाहाटी जा रही स्पाइस जेट के विमान में अचानक खराबी आ गई. इसकी जानकारी मिलते ही लाइट को कर दिया गया कैंसिल.

स्पाइसजेट की SG-3724 फ्लाइट शनिवार को रद्द कर दी गई. विमान में टेक ऑफ के ठीक पहले कुछ तकनीकी खराबी आई और रनवे खड़ी थी तभी खराबी की जानकारी मिली और एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यह फ्लाइट पटना से गुवाहाटी जाती है.

Symbolic Image of SpiceJet on Runway from Tweeter


जैसा कि हम सभी जानते हैं 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली के लिए टेक ऑफ करने के कुछ मिनटों में पक्षी से टकराने के बाद एक इंजन में आग लग गई थी. फिर उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी जिसकी वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थी सोशल मीडिया. सबसे पहले फुलवारी शरीफ के लोगों ने विमान में आग को नीचे से देखा था. उसके बाद किसी यात्री ने इंजन में आग की शिकायत की एयर होस्टेस को.

Advertisements

विंडो सीट पर बैठे किसी यात्री ने शिकायत की और तब पायलट को इसकी सूचना दी गई पायलट को बर्ड हिट की जानकारी तो मिल गई थी पर आग की जानकारी सबसे पहले एयर होस्टेस ने दी थी. विमान उड़ा रही पायलट मोनिका खन्ना की सूझबूझ से दोनों में से एक इंजन में आग लगने के बाद भी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर कराइ.

टेक ऑफ से 20 मिनट के अंदर यह घटना हुई थी. पटना एयरपोर्ट खतरनाक एयरपोर्ट में से माना जाता है पर विमान की तकनीकी खराबी के कारण 1 सप्ताह के अंदर दूसरी घटना है और सन्योगवश आज भी शनिवार ही है.

#Patnaairport #Spicejet

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.