Sports
Advertisements

बिहार महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम अपने शानदार खेल जारी

Guwahati 26 june : हीरो जूनियर नेशनल U/17 फुटबॉल में अपराजेय बिहार महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम का शानदार खेल जारी. बिहार की महिला फुटबॉल टीम ने आज मध्यप्रदेश को दो गोल से पराजित कर दिया. 26 जून को गुवाहाटी में खेले गए मैच में बिहार की महिला अंडर 17 फुटबॉल की टीम ने हीरो जूनियर अंडर-17 में महिला नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को दो गोल से पराजित कर दिया.

Bihar Women’s Team

पहले हाफ तक स्कोर 0-0 था पर दूसरे हाफ में सुपरस्टार लक्की कुमारी ने 60 वें मिनट में पहला गोल किया और उसके बाद सूरीति कुमारी ने एक 71 वें मिनट में गोल किया, इस विजय के साथ बिहार की महिला टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. क्वार्टर फाइनल का मुकाबला 29 जून को गुवाहाटी में ही खेला जाएगा. क्वार्टर फाइनल में बिहार का मुकाबला मणिपुर से होगा. आज बिहार की बिहार महिला टीम की यह लगातार चौथी जीत है.

Advertisements

अभी तक जूनियर अंडर-17 वूमेन नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में एक भी मैच बिहार की टीम ने नहीं गंवाया है. पिछले मैच में दिल्ली को ५ 0 से हराया था और उसके पहले तेलंगाना को 8-0 से हराया था. पिछले मैच में लकी कुमारी ने तीन गोल दागे थे. सभी जानकारियां बिहार महिला टीम के कन्वेनर और प्रशिक्षक असगर हुसैन ने दिया.

#BiharFootbal #NationalFootball

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.