Bihar News
Advertisements

Patna 27 June : ब्रेकिंग न्यूज़ पटना के पटेल हॉस्टल में छापेमारी से मच गया है हड़कंप. पटना के पटेल छात्रावास में छापेमारी में विस्फोटक बरामद हुए हैं. पटना पुलिस की विशेष टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है.

आपत्तिजनक सामानों में भारी मात्रा में बारुद, सुतली और डिब्बे बरामद हुए हैं. विस्पोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. कदमकुआं पुलिस छात्रों की पहचान में जुट गई है.

Patel Hostel in Patna

पटेल हॉस्टल में बरामद होने वाले सामानों में स्टील के सात डब्बे, दो टेप, तार से लपेटे दो डब्बे, सब्बों में बंद 550 ग्राम पीले रंग का बारूद जैसा विस्फोटक और 200 ग्राम सुतली भी बरामद हुई है. पटना की विशेष पुलिस दल ने पटेल हॉस्टल के कमरे में अलमारियों के ताले तोड़े जिससे बम बनाने के समान मिले. पटेल छात्रावास के टीवी रूम के हॉल में छिपाकर रखे गए कुछ संदिग्ध सामान मिले जिसकी की गई तो विस्फोटक निकले.

Advertisements

गौरतलब है की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में कोचिंग संचालकों पर छात्रों को उकसाने के आरोप हैं. छापेमारी का कारण भी अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध आंदोलन है.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.