Muzaffarpur News
Advertisements

सद्पुरा निवासी एक ऑटो चालक को नो पार्किंग में ऑटो लगाने से मना करने पर, होमगार्ड जवान से गाली गलोज के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी दे डाला.

Muzaffarpur 22 July : मुजफ्फरपुर में ऑटो चालकों की हिम्मत देखिये ट्रैफिक वाले को जान से मारने की धमकी दे डाली
मुजफ्फरपुर में ऑटो चालकों की मनमानी रोकने की हिम्मत पुलिस वालों को भी नहीं.इसका ताजा उदहारण गुरुवार को अघोरिया चौक पर देखा गया. सद्पुरा निवासी एक ऑटो चालक को नो पार्किंग में ऑटो लगाने से मना करने पर, होमगार्ड जवान से गाली गलोज के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी दे डाला.


अघोरिया चौक पर का यह पहला मामला नहीं है जब किसी ट्रैफिक वाले के साथ ऐसा हुआ हो.एक इंस्पेक्टर की पिटाई तक हो चुकी है कुछ वर्ष पहले.मनमाना पार्किंग हर दिन देखा जाता है. कुछ ऑटो चालक जोसादपुरा के हैं उनकी मनमानी चौराहे पर ज्यादा देखि जाती है. एक मार्किट के सामने तो नशेबाजी भी होती है.

गौरतलब है की अघोरिया बाजार चौराहे पर आए दिन ऑटो चालकों और ट्रैफिक वालों में बस तू तू मैं मैं और मारपीट होती रहती है. गुरुवार को भी ऑटो चालक और एक होमगार्ड के जवान के बीच अघोरिया बाजार इलाके में ऑटो लगाने के बात पर विवाद बढ़ने के बाद गाली गलौज करते हुए चाकू से हत्या करने की धमकी भी दे डाली. अघोरिया बाजार पर आम बात है ऑटो चालक और ट्रैफिक के जवानों के बीच बहस और तू तू मैं मैं. बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े करते हैं और ट्रैफिक वालों की बात भी नहीं मानते हैं राहगीरों को तो परेशानी होती ही है.

Advertisements

हत्या की धमकी देने वाले चालक की पहचान सद्पुरा निवासी मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है. जिसने होमगार्ड जवान है ब्रजेश सुकुमार पर गौ हत्या की धमकी भी दी गाली गलौज किया और मारपीट भी की. चालक पर सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्य महमदपुर पुलिस से की पूछताछ कर रही है .

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.