Headlines

Bihar Diesel Anudan Yojna : How To Apply & Guidelines for Diesel Subsidy Yojna आवेदन कैसे करें डीजल अनुदान योजना हेतु दिशा-निर्देश

SKJ Law College
Advertisements

सरकार ने खरीफ फसलों के लिए डीजल अनुदान योजना के तहत किसानों को 60 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है. अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही होगा.

Patna 29 Ju;y : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूखे से निपटने के लिए किसानों को डीजल अनुदान देने जा रही है. कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को धान का बिचड़ा और जुट की दो बार सिंचाई के लिए अधिक अधिक से अधिक ₹1200 प्रति एकड़ अनुदान मिल मिल सकता है. खड़ी फसल में धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों के लिए अधिक से अधिक ₹1800 प्रति एकड़ मिलने का प्रावधान है .

SKJ Law College
Symbolic image


बिहार सरकार डीजल अनुदान योजना में दे रही ₹600 प्रति एकड़ किसानों को. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूखे से निपटने के लिए बिहार के किसानों को प्रति एकड़ ₹600 देने का निर्देश दिया है. डीजल अनुदान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 29 जुलाई से शुरू हो गई. बिहार के किसान भाइयों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.


बिहार के कई जिले सूखे की चपेट में आ गए हैं मानसून वर्षा की कमी से. इससे किसान और सरकार भी चिंतित है। सूखे की स्थिति से निपटने और किसानों की मदद के लिए सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है और वे सूखे से निपट सकते हैं और उन्हें अपने खेतों में लगा सकते हैं. सूखे जैसे हालात को देखते हुए सरकार ने किसानों को डीजल सब्सिडी देने का फैसला किया है.

SKJ Law College
Image of a water pump from Twitter


सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने डीजल से चलने वाले पंपसेट से खरीफ फसलों के लिए डीजल अनुदान योजना के तहत किसानों को 60 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है. यह अनुदान धान और जूट की फसलों की अधिकतम 2 सिंचाई के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ और खड़ी फसल में धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 1800 रुपये एकड़ दिया जाएगा।

SKJ Law College

How To Apply आवेदन कैसे करें

डीजल अनुदान योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट dbtagricluture.bih.gov.in पर होगा . किसान भाइयों के घर में कोई इंटरनेट की जानकारी रखने वाला होगा तो घर पर भी आप इसका आवेदन कर सकते हैं अन्यथा किसी साइबर कैफे के पास या वसुधा केंद्र में जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए खेती से संबंधित जानकारी जैसे नाम, आधार, बैंक डिटेल्स बैंक की जानकारी, डीजल की खरीद की रसीद और कुछ अन्य कागजातों की जरूरत पड़ेगी. जिसे आप ऑनलाइन आवेदन के समय अपने पास जरूर रखें. अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही होगा.

डीजल अनुदान हेतु दिशा-निर्देश Guidelines for Diesel Subsidy

  1. किसान आवेदन में अपना नाम और अपने पिता/पति का नाम आधार में अंकित नाम के अनुसार ही डालें।
  2. किसान आवेदन में आधार से जुड़े बैंक विवरणी ही डालें अन्यथा डीजल अनुदान की राशि Transfer नहीं की जाएगी।
  3. आवेदन में कृषक को तीन प्रकार (स्वयं, बटाईदार, स्वयं+बटाईदार) से बांटा गया है। किसान किसी एक प्रकार के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।
  4. “स्वयं” की स्थिति में किसान थाना नंबर, खाता नंबर, खेसरा नंबर, कुल सिंचित रकवा और अगल-बगल के किसानों के दो नाम प्रविष्टि करेंगे तथा डीजल पावती Bill अपलोड करेंगे।
  5. “बटाईदार” की स्थिति में किसान खेसरा नंबर, कुल सिंचित रकवा और अगल-बगल के किसानों के दो नाम और उनके द्वारा सत्यापित दस्तावेज तथा डीजल पावती अपलोड करेंगे।
  6. “स्वयं+बटाईदार” की स्थिति में किसान “स्वयं” के लिए थाना नंबर, खाता नंबर, खेसरा नंबर, कुल सिंचित रकवा, अगल-बगल के किसानों के दो नाम और बटाईदार के लिए खेसरा नंबर, कुल सिंचित रकवा, अगल-बगल के किसानों के दो नाम और साथ ही साथ उनके द्वारा सत्यापित दस्तावेज तथा डीजल पावती अपलोड करेंगे।
  7. किसान द्वारा दिये गए कुल सिंचित रकवा के अनुसार ही कुल अनुदान राशि का निर्धारण होगा जिसे आवेदन के समय ही डिस्प्ले किया जाएगा।
SKJ Law College
बिहार में पंजीकृत किसानो की संख्या 1,83,67,092
2018-2019 डीजल अनुदान उठाने वाले कृषकों की संख्या19,38,207
2019-2020 डीजल अनुदान उठाने वाले कृषकों की संख्या11,64,938
किसान भाइयों के लिए टोल फ्री18001801551
शिकायत या सुझाव के लिए नंबर06122233555
Agricultural Data


किसान के लिए डीजल अनुदान लेने की अधिकतम सीमा पहले 5 एकड़ जमीन थी जिसे बढ़ाकर अब 8 एकड़ जमीन में कर दी गई है. बिहार के किसान अधिकतम 8 एकड़ जमीन पर डीजल अनुदान ले सकेंगे. खरीफ फसल के लिए डीजल चलित पंपसेट से पटवन करने के लिए बिहार सरकार किसानों को डीजल अनुदान की सहायता दे रही है.

Important Links

अपने आधार लिंक बैंक खाता की जांच करेंhttps://resident.uidai.gov.in/bank-mapper
सी.एस.सी (CSC) केंद्र खोजेhttps://locator.csccloud.in/
बीज /उर्वरक/ कीटनाशक अनुज्ञप्ति (राज्य /जिला स्तर हेतु) आवेदनhttps://dbtagriculture.bihar.gov.in/Licence/homenew.aspx

#agriculture #Biharnews #Yojna #DieselSubsidyYojna #Farmersyojna #PMKisanyojna