www.goltoo.in

Commonwealth Games : मोतिहारी के विजय नारायण सिंह भारतीय साइकिलिंग टीम का मुख्य प्रशिक्षक

July 29, 2022 | by Goltoo

vijay

विजय नारायण सिंह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड पहुँच चुके हैं.

Patna29 July : मोतिहारी के विजय नारायण सिंह को भारतीय साइकिलिंग टीम का मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है. विजय नारायण सिंह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड पहुँच चुके हैं. राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय साइकिलिंग टीम 28 जुलाई से 8 अगस्त तक भाग लेगी.

Vijay Narayan Singh Indian Cycling Team Coach for Commonwealth Games


साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉ कौशल किशोर के अनुसार बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी और बिहार साइकिलिंग के लिए गौरव की बात है. बिहार के खेल प्रेमियों में मोतिहारी के विजय नारायण सिंह को साइकिलिंग का कोच बनाए जाने पर खुशी की लहर फैल गई. अन्य खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेंगे विजय नारायण सिंह. अन्य खेलों के प्रशिक्षक और खिलाड़ी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

RELATED POSTS

View all

view all