Headlines

Nitish Kumar Resigns नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा बिहार में सियासी भूचा, नई सरकार का दावा पेश

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 9 August : नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा बिहार में सियासी भूचाल ,नीतीश कुमार ने नई सरकार का दावा पेश किया. राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र. राज्यपाल को 160 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है. कुछ देर पहले लालू आवास पहुंच चुके हैं नीतीश कुमार. कुछ देर पहले पहले बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मिले नीतीश कुमार और अपना इस्तीफा सौंप दिया. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया . नितीश कुमार ने कहा एनडीए को छोड़ने का फैसला हुआ था मैंने एनडीए के सीएम पद से इस्तीफा दिया है.

सर्वसम्मति से महागठबंधन के नेता चुने गए नीतीश कुमार.

Shaheed Diwas


बिहार जेडीयू ऑफिस का बदला गया है बैनर और पोस्टर
‘नीतीश सबके हैं’ पोस्टर जेडीयू ने जारी किया है.


कांग्रेस के चार विधायक बन सकते हैं मंत्री. नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में मंत्री बनने के संकेत संकेत मिले हैं. नए गठबंधन पर उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया है एनडीए से अलग होने पर आगे बढ़े नीतीश कुमार है, देश को आपका इंतजार है, गठबंधन और नेतृत्व की जवाबदेही की बधाई.

नीतीश कुमार ने कहा आज हमारे पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पार्षदों के साथ बात हुई। उनका निर्णय ये था कि हमे nda छोड़ देना चाहिए। इसलिए हमने आज इस्तीफा दे दिया। क्या परेशानी के सवाल पर उन्होंने कहा कहा बताएंगे।

तेजस्वी यादव होंगे उपमुख्यमंत्री


गौरतलब है कि राजभवन राज्यपाल से मिलने नीतीश कुमार को देर पहले निकले अपना इस्तीफा सौंपा फिर बनिकले लालू आवास की तरफ. जेडीयू आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है. एनडीए को छोड़ने का फैसला हुआ था मैंने इंडिया के सीएम पद से इस्तीफा दिया है.

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा ‘जो कुछ भी हुआ है ये जनता के साथ धोखा है’.’धोखा का जवाब बिहार की जनता जरुर देगी’

#NitishKumar #TejaswiYadav #Biharnews