Headlines

Khudiram Bose Nagar : खुदीराम बोस की शहादत दिवस पर अमर शहीद खुदीराम को दी गई श्रद्धांजलि

SKJ Law College
Advertisements

11 अगस्त को भी सुबह 4:20 बजे खुदीराम बोस को फांसी पर चढ़ाया गया था. मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में ‘एक बार विदाई दे मां फिर आसी.. हासी हासी फांसी चढ़बो माँ‘ गीत गाकर श्रद्धांजलि दी गई.

Muzaffarpur 12 August : खुदीराम बोस की शहादत दिवस पर अमर शहीद खुदीराम को दी गई श्रद्धांजलि. 11 अगस्त शहादत दिवस के अवसर पर अमर शहीद खुदीराम बोस को मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में श्रद्धांजलि दी गई. 11 अगस्त को सुबह 4:20 बजे खुदीराम बोस को फांसी पर चढ़ाया गया था. मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में ‘एक बार विदाई दे मां फिर आसी.. हासी हासी फांसी चढ़बो माँ‘ गीत गाकर श्रद्धांजलि दी गई.

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
All Images Credit Deepak Kumar

11 अगस्त 2022 को सुबह 4:20 पर उनके गांव मिर्जापुर मिर्जापुर से लाई गई मिट्टी को मुजफ्फरपुर के सेंट्रल जेल के फांसी स्थल पर रखा गया तो उनके गांव से आए परिजनों के साथ साथ में मौजूद सभी लोग गमगीन हो गए. जेल अधीक्षक, सहायक जेल अधीक्षक और साथ में गांव से आए परिजनों ने माल्यार्पण किया और मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि दी. फांसी स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. शहादत दिवस के अवसर पर फांसी स्थल को फूल मालाओं से सजाया गया था.

SKJ Law College
SKJ Law College


मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने शहीद खुदीराम बोस और प्रफुल्ला चाकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. सशस्त्र बलों ने सलामी दी. उंहोने कहा अमर शहीद खुदीराम बोस की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती उनकी शहादत ने हिंदुस्तानियों में आजादी की ललक पैदा की.

#Khudirambose #Muzaffarpur #muzaffarpurnews