Muzaffarpur News
Advertisements

राज्य निर्वाचन आयोग ने बैलेट के पेपर, 3 पदों के लिए मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद के लिए अलग-अलग रंगों का चयन किया है.

Muzaffarpur 29 August : बिहार में नगर निकाय चुनाव होने हैं अक्टूबर-नवंबर में होना तय हुआ है अक्टूबर-नवंबर में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बैलेट के रंगों का निर्धारण किया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने बैलेट के पेपर, 3 पदों के लिए मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद के लिए अलग-अलग रंगों का चयन किया है. वार्ड पार्षद के लिए सफेद रंग, डिप्टी मेयर के लिए स्काई ब्लू और मेयर के लिए पीले रंग का कागज. मतदान कर्मी और मतदाता दोनों को इससे आसानी होगी पहचान करने में बैलेट पेपरों को.

Muzaffarpur Nagar Nigam

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि ईवीएम के बैलट पेपर को की प्रिंटिंग तीन रंगों में होनी चाहिए. वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के सफेद रंग के कागज का उपयोग होगा सफेद कागज पर काले रंग की स्याही का उपयोग और चुनाव चिन्ह अंकित किया जाएगा. हर जिले में निर्वाचन आयोग ने 5 सितंबर तक छपाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डिप्टी मेयर का बैलेट पेपर स्काई ब्लू रंग का होगा और काले स्याही का उपयोग करना है. मेयर पद के लिए बैलट का रंग पीला हो होगा स्याही काले रंग की होगी. राज्य निर्वाचन आयोग के इस कदम से मतपत्रों को पहचानने में मतदाताओं और मतदान कर्मियों को आसानी होगी.

गौरतलब है कि प्रत्याशी अब धीरे-धीरे कमर कसने लगे हैं नगर निकाय चुनाव के लिए हर दिन नए प्रत्याशी नजर आने लगे हैं मेयर पद के लिए. वार्ड स्तर पर तो ज्यादा है नए खिलाड़ी नजर नहीं आते हैं .जो जीत चुके हैं वह कई बार जीतते हैं. वार्ड पार्षद चुनाव में लोगों की भी उदासीनता देखी जाती है. लोग का कहना होता है वही ठीक है. इस कारण में नए और अच्छे प्रत्याशियों की कमी होती है. एक और एक बार जो पार्षद बन जाते हैं वह बार-बार कई वर्षों तक बने रहते हैं इस पद पर. वार्ड के विकास का इस बात से कोई लेना देना नहीं होता है.

Advertisements

#Muzaffarpur #muzaffarpurnagarnigam

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.