www.goltoo.in

Patna News : गंगा की तेज धार में दो नाव की टक्कर १० लापता

September 5, 2022 | by Goltoo

goltoonews

Patna 5 September : पटना में रविवार को देर शाम दो नाव गंगा की तेज धार के कारण आपस में टकरा गए, 50 लोग सवार थे जिसमें से अभी भी 10 लोग लापता हैं, मौके पर एसडीआरएफ की टीम में कल शाम से ही लापता लोगों को खोजने में लगी है पर अंधेरा होने के कारण परेशानी आ रही थी. पटना के मनेर के शाहपुर के पास लगभग को शाम 5:00 बजे गंगा की तेज लहरों के कारण दो नावआपस में टकरा गई सामने से. एक नाव तो तुरंत टूट गई जिसमें 50 लोग सवार थे.

Ganga River in Patna

गंगा किनारे गांव वापस लौटने के क्रम में लोग जगह रहने तक भरे जाते हैं. नाव में इतने सवार होते हैं कि पैर रखने की जगह नहीं होती है और थोड़ी सी भी असावधानी होने पर दुर्घटना हो जाती है. गंगा के उस पार दियारा से हर दिन में लोग पटना की तरफ आते हैं और फिर लौटते हैं. यही इनके आने जाने का एकमात्र साधन है जिस वजह से इस तरह के उपाय का उपयोग करते हैं. लोग दानापुर शाहपुर इलाके के लोगों बराबर इस तरह से आते हैं. जिसमें कल भी इस घटना में दानापुर शाहपुर के 10 लोग की खोज की जा रही है. लोग अपने दिनचर्या के कार्य के कारणों से इस पार से उस पार होते हैं कभी-कभी तो साधारण काम जैसे घास लेने वगैरह के लिए भी लोग नाव का उपयोग करते हैं.


पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नाव पर करीब 50 लोग सवार थे 45 लोग बाहर आ गए पर कुछ लोगों की खोज की जा रही है इस एसडीआरएफ टीम के द्वारा.

RELATED POSTS

View all

view all