किसान भाइयों के लिए एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें किसान भाइयों को मौसम विभाग कुछ सलाह दे रही है. अगले कुछ दिन बरसात की संभावना.
Patna 14 September : पटना मौसम विभाग ने किसान भाइयों के लिए एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें किसान भाइयों को मौसम विभाग कुछ सलाह दे रही है. मौसम विभाग ने बताया मौजूदा मौसम ऋतु में अभी तक राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है. जिस कारण खरीफ की फसलों के लिए कृत्रिम सिंचाई की व्यवस्था करनी पड़ी. अब मानसूनी परिसंचरण में बदलाव के कारण लगभग पूरे राज्य में अगले 10 दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का पूर्वानुमान है.
Muzaffarpur Cyber Crime रसोई गैस कनेक्शन के नाम पर केवाईसी के बहाने उड़ाए हजारों – GoltooNews https://t.co/qxBXRqrsRd #Muzaffarpur #cybercrime
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 13, 2022

Begusarai Crime News बेगुसराय में जेम्स बांड से भी खतरनाक गोलीबारी में 1 मृत 9 घायल. – GoltooNews https://t.co/jmgcGIK3ND #begusarai #Crime
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 13, 2022
इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. अतः इस दौरान कृत्रिम सिंचाई की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए अतः किसान भाइयों से अनुरोध है पटवन करने के पहले अद्यतन मौसम पूर्वानुमान का ग्रामीण कृषि मौसम सेवा द्वारा जारी सलाह को ध्यान में रखें. इस तरह के मौसम में वज्रपात ठनका गिरने की संभावना बढ़ जाती है. अतः बिजली गरजने व बिजली चमकने की स्थिति में अपने खेतों से तत्काल निकाल कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और पेड़ों के नीचे भूलकर भी नहीं खड़े हो.
#weather #biharweather #farmers #patna

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।