Sports
Advertisements

बोल्ट गोल्ड मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप 28 से 29 सितंबर आरडीएस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम

Muzaffarpur 18 September : आज दिनांक 18 सितंबर को जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बैडमिंटन को बढ़ावा देने और मुजफ्फरपुर के बच्चों में बैडमिंटन खेल में प्रतिभा खोजने और उसे निखारने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ,इसी कड़ी में जिला बैडमिंटन संघ ने यह फैसला लिया कि मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में दिनांक 28 से 29 सितंबर 2022 तक आरडीएस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में प्रथम बोल्ट गोल्ड मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा । यह प्रतियोगिता बालक और बालिका के लिए 3 आयु वर्गों में 7 वर्ष ,9 वर्ष और 11 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित की जाएगी।

बोल्ट गोल्ड मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप 28 से 29 सितंबरआरडीएस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम


इसी प्रतियोगिता के आधार पर विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जो पटना में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित बोल्ट गोल्ड मिनी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेगी।

बोल्ट गोल्ड मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप 28 से 29 सितंबर


जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अमिताभ रंजन सिन्हा ने बताया की इस चैंपियनशिप के आधार पर जो अच्छे प्रतिभावान खिलाड़ी होंगे उनका जिला बैडमिंटन संघ और आरडीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में 10 दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग कैंप एन आई एस कोच नीरज कुमार के देखरेख में कराया जाएगा।

Advertisements


इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संघ के द्वारा एक आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें आयोजन सचिव रवि शंकर कुमार खेल निदेशक आरडीएस कॉलेज, संयोजक अमिताभ रंजन सिंहा, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार , संयुक्त आयोजन सचिव नीरज कुमार एवं करुणेश कुमार, कार्यकारी सदस्य नंदन कुमार, समीर कुमार,अमृतराज, रचित कुमार को बनाया गया है।


इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है जिसकी अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित किया गया है, साथ ही रजिस्ट्रेशन एवं एंट्री फॉर्म आर्यन स्पोर्ट्स अघोरिया बाजार, राम दयालु सिंह महाविद्यालय खेल कार्यालय एवं जिला बैडमिंटन संघ के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।


वहीं बैठक में सचिव अमिताभ रंजन सिंह, संयुक्त सचिव नीरज कुमार,कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष कुमार,मिथिलेश कुमार,विष्णु नारायण,रवि शंकर कुमार, करुणेश कुमार ,नंदन कुमार मौजूद रहे।

#badminton #muzaffarpursportsnews #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.