Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 September : मुजफ्फरपुर में नगर निकाय चुनाव के नामांकन का दौर चल रहा है. शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन है. मुजफ्फरपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नामांकन के भीड़ के कारण ध्वस्त हो गई है. मुजफ्फरपुर शहर के लोग पहले से ही ट्रैफिक व्यवस्था से परेशान हैं. सप्ताह में 4 दिन जाम की स्थिति बनी रहती है.

Khabra Road Muzaffarpur

जब से चुनाव नामांकन पत्र दाखिल हो रहे तब से प्रत्येक दिन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है. नगर निगम चुनाव में सरकार ने कई नियम बनाए थे पर प्रत्याशियों की अप्रत्याशित भीड़ जमा हो जाती है. उनके समर्थकों की और साथ में बड़े गाड़ियों की वजह से शहर में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य सड़कों जुरन छपरा, कंपनी बाग, सरैयागंज टावर, अखराघाट, अघोरिया बाजार, कलमबाग चौक, गोबरसही चौक इन सभी पर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है.

Ramdayalu Muzaffarpur
Kalambagh Muzaffarpur

आम जनता भी ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करती है. इस कारण भी दिक्कतें आती है. लोगों को जल्दी आगे निकलने की होती है जिस वजह से जाम हो जाता है. अपनी लाइन में चलने की प्रथा बिहार में नहीं है. ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण है चौराहों पर रस्सी के सहारे ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कोशिश होती है, जिसकी वजह से ज्यादा जाम हो जाता है. अन्यथा लोगों को खुला छोड़ देने पर वह अपनी जगह बना कर निकल लेते हैं. नियमों के पालन कराने के कारण और ज्यादा जाम हो जाता है.

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.