Sports
Advertisements

Muzaffarpur 3 October : बालिका वर्ग में गया और बालक वर्ग में रोहतास की टीम ने 10वी बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया।

तीसरे दिन खेले गए मैच के परिणाम इस प्रकार है।-

बालिका वर्ग में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में गया ने मुजफ्फरपुर को कड़े मुकाबले में 21-18 और दूसरे सेमीफाइनल में सारण ने भागलपुर को 22-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Advertisements

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने भागलपुर को 25-16 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वही फाइनल मैच गया और सारण के बीच खेला गया। जिसमें गया ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में सारण को 26-21 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

बालक वर्ग में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भागलपुर ने पटना को 38-28 और दूसरे सेमीफाइनल में रोहतास ने सारण को 46-38 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में पटना की टीम ने सारण को 47-36 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वही फाइनल मैच रोहतास और भागलपुर के बीच खेला गया। जिसमें रोहतास ने भागलपुर को को 41-32 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की सृष्टि कुमारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
वही बालक वर्ग में रोहतास के कुणाल कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
दोनो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मोबाइल इंडिया, पानी टंकी चौक के मालिक श्री गणेश कुमार की तरफ से सैमसंग का एंड्रॉयड फोन पुरस्कार के रूप में दिया गया।

पारितोषिक वितरण का कार्य मुख्य अतिथि श्री पंकज कुमार, निदेशक जी.डी. मदर. इंटरनेशनल स्कूल, विशिष्ट अतिथि श्री सरद कुमार, एन.आई.एस कोच और श्री आमोद कुमार दत्ता, संत जेवियर स्कूल गौशाला रोड के प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि श्री पंकज कुमार, जी.डी. मदर. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और साथ-साथ उनके खेल का विकास होता है।इस तरह का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, इससे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे।


विशिष्ट अतिथि श्री सरद कुमार ने कहा खिलाड़ियों को निरंतर कोचिंग दी जाए तो ये आगे राज्य और देश का मान बढ़ाएंगे।
प्राचार्य श्री आमोद कुमार दत्ता ने कहा कि संत जेवियर स्कूल हमेशा से खेल को विशेष रूप से बढ़ावा देता है। पिछले छ सालो से ये आयोजन कराते आ रहा है और आगे भी कराएंगे।

St. Xavier School Muzaffarpur

आयोजन सचिव विनय शंकर ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में राजदीप कुमार, बलराम कुमार, शम्स तबरेज खान,साहिल कुमार यादव,रणप्रताप जयसवाल ने अहम भूमिका निभाई। निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय निर्णायक अनिल कुमार,अमरदीप कुमार,दीपक कुमार, गोविंद कुमार,विकास गुप्ता और यश राज ने निभाई।


मौके पर मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव श्री दिलमोहन झा, बिहार टारगेट बॉल संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार, शारिरिक शिक्षक रोहित कुमार,दीपक कुमार एवम विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद थे। मंच संचालन का कार्य शारीरिक शिक्षक करूणेश कुमार ने किया।

#basketball #biharbasketball #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.