Sports
Advertisements

Muzaffarpur 11 October : अन्तर कॉलेज चैस प्रतियोगिता में तिरहुत कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन और एमडीडीएम कॉलेज चैंपियन. मंगलवार 11 अक्टूबर को बी आर ए बी यू अंतर्गत अंतर महाविद्यालय शतरंज पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन हुआ, पुरस्कार वितरण समारोह में राम दयालु सिंह महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अमिता शर्मा , तिरहुत शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील कुमार , एवं परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार,राम दयालु सिंह महाविद्यालय के निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉक्टर रवि शंकर कुमार ने पारितोषिक वितरण का संचालन किया, कार्यक्रम में महाविद्यालय के टीम प्रभारी एवं शिक्षक मौजूद रहे, आर्बिटर के तौर पर राघवेंद्र कुमार मनीष कुमार एवं विजेंद्र कुमार रहे।

आज के परिणाम इस प्रकार है

चौथे और पांचवें राउंड के बाद
पुरुष वर्ग में विजेता तिरहुत शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय और
उपविजेता राम दयालु सिंह महाविद्यालय बना

Advertisements

महिला वर्ग में महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय विजेता और राम दयालु सिंह महाविद्यालय उपविजेता रहे

पूर्वी क्षेत्र शतरंज प्रतियोगिता के लिए बिहार विश्वविद्यालय अंतर्गत शतरंज चयन प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें बालक वर्ग में कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनके बीच 4 चक्रों की बाजी चली गई जिसके पश्चात टॉप 06 प्रतिभागियों की सूची नाम इस प्रकार हैं.

1=आशुतोष भारद्वाज 4 अंक, 2=पवन सिंह 3.5 अंक, 3=ऋषि राज भारद्वाज 2.5 ,4=अभय कुमार रजक 2.5 अंक ,5पुष्पेंद्र कुमार 2.5 अंक ,और6 अर्पित कुमार 2.5 अंक

महिला वर्ग में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनके बीच 4 चक्रों की बाजी खेली गई जिसके पश्चात=टॉप 6 प्रतिभागियों का सूची इस प्रकार है , जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं.
1=अनुष्का 4 अंक ,2= नैंसी 3 अंक ,3=राखी 3 अंक, 4=राजनंदिनी 3 अंक ,5अनुष्का 2 अंक ,6=रोशनी दो अंक ….

दोनों ही वर्गों के चयनित यह सभी प्रतिभागी संभवत अगले माह होने वाले पूर्वी क्षेत्र शतरंज प्रतियोगिता में बी आर ए बी यू का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राम दयालु सिंह महाविद्यालय की टीम पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

#intercollegchess #chess #interuniversitychess #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.