Muzaffarpur News
Advertisements

पहले रेल विभाग ने मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वालों को डराया फिर इंटरलॉकिंग के कार्यों को ही स्थगित कर दिया.

Muzaffarpur 12 October : मुजफ्फरपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित, सभी ट्रेनें पहले की तरह चलेगी. पहले रेल विभाग ने मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वालों को डराया फिर इंटरलॉकिंग के कार्यों को ही स्थगित कर दिया. इंटरलॉकिंग के कार्य को लेकर मुजफ्फरपुर में 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक का 14 जोड़ी पैसेंजर एक्सप्रेस और 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया था. कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने की का सूचना दी गई थी. उसके बाद यात्रियों में चिंता व्याप्त हो गई थी. कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा टिकट को कैंसल कर दिया कुछ लोगों ने दूसरे उपाय किए.

Symbolic image


दो दिन पहले सूचना जारी करने के बाद इंटरलॉकिंग कार्य को त्योहारों के कारण स्थगित कर दिया गया है. इस तरह के निर्णय पहले क्यों नहीं सोच समझ कर लिए जाते हैं कि त्यौहार आ रहा है और सूचना जारी कर दी गई और फिर उसे स्थगित कर दिया गया. यह उसी तरीके से किया गया जिस तरीके से अचानक ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदल दिए जाते हैं. मुजफ्फरपुर में अब सभी ट्रेनें पहले की तरह चलेगी. कोई भी ट्रेन कैंसिल नहीं है और ना परिवर्तित मार्ग से चलेगी.


गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर स्टेशन से होकर गुजरने वालों में कुछ ट्रेनों को कैंसिल और परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने की सूचना दी गई थी.अब ट्रेनों को कैंसिल करने के बाद टिकट कैंसिल हुए नहीं हुए या उस टिकट पर उन्हीं यात्रियों को यात्रा करने दी जाएगी यह जानकारी अभी नहीं दी गई है.

Advertisements

#Muzaffarpur #news #muzaffarpurstation

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.