Sports
Advertisements

बिहार राज्य स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मुजफ्फरपुर कुश्ती टीम का गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल

Muzaffarpur 19 October : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता ट्रायल 20 अक्टूबर को लंगट सिंह महाविद्यालय में होगा. 21 से 23 अक्टूबर तक छपरा में आयोजित होने वाले बिहार राज्य स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मुजफ्फरपुर कुश्ती टीम का गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल आज समय दोपहर 2 बजे स्थानीय लंगट सिंह महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी।

Symbolic twitter image


मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया चयन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले में 57,61,65, 70,74,79, 86, 97,120 किलोग्राम भार वर्ग.

पुरुष के ग्रीको रोमन स्पर्धा में 55,63,67,73,77,83,87,97, 130 किलोग्राम भार वर्ग।

Advertisements

महिला वर्ग के 50,53,55,57,59,62,65,68,72,76 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं एक रंगीन फोटो लाना आवश्यक है। चयन समिति में कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, अविनाश कुमार, कुश्ती कोच रंजीत शाह होंगे।

#wrestling #Bihar #sports

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.