Sports
Advertisements

जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव श्री पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिसका जन्म तिथि 1/1/2004 हो या उसके बाद की होनी चाहिए।

Muzaffarpur 21 October : मुजफ्फरपुर जिला जूनियर वालीबॉल टीम का चयन 23 अक्टूबर को किया जाएगा।

दिनांक 3 नवंबर से 6 नवंबर तक बेगूसराय जिला के दुलारपुर में आयोजित बिहार राज्य जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल टीम ( बालक/ बालिका) का चयन दिनांक 23 अक्टूबर को स्थानीय राम दयालु सिंह महाविद्यालय के वॉलीबॉल ग्राउंड में संध्या 3:00 बजे से किया जाएगा।


जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव श्री पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिसका जन्म तिथि 1/1/2004 हो या उसके बाद की होनी चाहिए।
संयुक्त सचिव श्री करुणेश कुमार ने बताया कि चयन प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है जिसके लिए सभी प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति,आधार कार्ड की मूल प्रति,और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है।

Advertisements

इस आशय की जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव श्री पारस प्रसाद गुप्ता ने दी।

#muzaffarpur #volleyball #bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.