Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 13 फरवरी 2026 को खेले गए Ravi Mehta Memorial Football लीग मैच में ठक्कर बाबा हॉस्टल टीम ने आईजी स्पोर्टिंग क्लब को 3–1 से पराजित किया। मैच में रवि कुमार और प्रवीण उरांव ने गोल किए, जबकि एक आत्मघाती गोल भी हुआ; लीग के अगले मुकाबले 14 फरवरी को खेले जाएंगे।

Ravi Mehta Memorial Football

रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम और आईजी स्पोर्टिंग क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ठक्कर बाबा हॉस्टल टीम ने आईजी स्पोर्टिंग क्लब को 3–1 से पराजित कर लीग में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

मैच का शुभारंभ लीग संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने रोहिताश तिवारी, असगर हुसैन, सुनील कुमार सिंह, राकेश कुमार पासवान, इरशाद मलिक सहित अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Advertisements
Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। मैच के 11वें मिनट में ठक्कर बाबा हॉस्टल के जर्सी नंबर 6 रवि कुमार ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 26वें मिनट में जर्सी नंबर 8 प्रवीण उरांव ने दूसरा गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। 30वें मिनट में आईजी स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर 15 मोहम्मद वारिस अली से हुई आत्मघाती गोल के कारण स्कोर 3-0 हो गया। मध्यांतर तक ठक्कर बाबा हॉस्टल टीम 3-0 से आगे रही।

दूसरे हाफ में आईजी स्पोर्टिंग क्लब ने वापसी की कोशिश की। 47वें मिनट में जर्सी नंबर 7 प्रधान मरांडी ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल कर अंतर कम किया, लेकिन अंततः ठक्कर बाबा हॉस्टल टीम ने 3-1 से मैच अपने नाम कर पूर्ण अंक अर्जित किए।

मैच में मुख्य निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन, सहायक निर्णायक दीपक कुमार (द्वितीय) और समीम उल हक उर्फ पप्पन तथा चतुर्थ निर्णायक के रूप में सुरेश महतो ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने जानकारी दी कि 14 फरवरी 2026 को लीग के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुरेश अचल फुटबॉल क्लब बनाम स्टूडेंट क्लब मुजफ्फरपुर तथा दूसरा मैच मुजफ्फरपुर फुटबॉल एकेडमी बनाम शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच होगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.