www.goltoo.in

जी.डी.मदर इंटरनेशनल स्कूल के पाँच विद्यर्थियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

October 29, 2022 | by Goltoo

6be76cfb-b199-408f-9d1a-e95ffaddda59

Muzaffarpur 29 October : सतारा (महाराष्ट्र) में 29 अक्टूबर से 02 नवंबर तक आयोजित होने वाली 32 वी सब-जूनियर राष्ट्रीय (बालक एवं बालिका) खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम में जी.डी.मदर इंटरनेशनल स्कूल के पाँच विद्यर्थियों का चयन हुआ है।

: बालक वर्ग में आयुष कुमार और ऋषव कुमार रंजन, बालिका वर्ग में सुप्रिया लता, उज्ज्वला गुप्ता और विशाका कुमारी

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने बताया कि 32 वी सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए 16 अक्टूबर 2022 को मुंगेर जिला में बिहार राज्य टीम में जगह बनाने के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उस चयन प्रतियोगिता में विद्यालय से 04 बालक एवं 4 बालिका ने चयन ट्रायल में भाग लिया था। जिसमे से 02 बालक एवं 03 बालिका का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये हुआ है। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है : बालक वर्ग में आयुष कुमार और ऋषव कुमार रंजन, बालिका वर्ग में सुप्रिया लता, उज्ज्वला गुप्ता और विशाका कुमारी।

विद्यालय के निदेशक श्री पंकज कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है और खिलाड़ियों को बधाई दिए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विद्यालय के सभी शिक्षकगण ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

#gdmotherinternational #muzaffarpur #khokho

RELATED POSTS

View all

view all